Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

जनवाणी न्यूज़ टॉप-20, आज दिनभर की 20 बड़ी ख़बरें, 25 अक्टूबर 2022


01.. दिवाली बाद आज रहा सूर्य ग्रहण। दशकों बाद बना ग्रहण का दुर्लभ योग।

आज साल का आखिरी सूर्यग्रहण रहा। इस बार दिवाली के फौरन बाद ही आंशिक सूर्यग्रहण लगेगा। पिछले 1300 वर्षों बाद सूर्य ग्रहण दो प्रमुख त्योहार के बीच पड़ने के साथ बुध, गुरु, शुक्र और शनि सभी अपनी-अपनी राशि में मौजूद रहेंगे।

01 SURYA GRAHAN


02.. दिवाली पर गुजरात में सांप्रदायिक हिंसा। पुलिस पर फेंके गए पेट्रोल बम और पत्थर।

गुजरात के वडोदरा में दिवाली की देर रात दो गुटों में सांप्रदायिक हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान जमकर पत्थरबाजी और आगजनी की गई। उपद्रवियों ने पुलिस के सामने ही पेट्रोल बम और पत्थर भी फेंके।

02 GUJRAT 1


03.. दो घंटे तक बंद रहा व्हाट्सएप मैसेंजर एप। यूजर्स को मैसेज भेजने में आ रही थी दिक्कत।

करीब दो घंटे तक ठप रहने के बाद व्हाट्सएप की सेवाएं बहाल हो गई हैं। बता दें कि भारत में दोपहर 12.30 से यूजर्स को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने और देखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

03 WHATSAPP


04.. साल की आखिरी कोशिश में अटके अक्षय कुमार। कमजोर होते करिश्मे पर फिर टिकी पूरी फिल्म।

अभी सालभर पूरा हुआ नहीं है और अपनी पिछली हिट फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के बाद से अभिनेता अक्षय कुमार को बॉक्स ऑफिस पर कोई गुड न्यूज मिली भी नहीं है। अक्षय कुमार की हिंदी सिनेमा में ब्रांड वैल्यू को बनाए रखने का इस साल का आखिरी पुल है, फिल्म ‘राम सेतु’।

04 AKSHAYA KUMAR


05.. टी20 विश्व कप मैच खेलने सिडनी पहुंची टीम इंडिया। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा मैच।

भारत 27 अक्तूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में अगला मैच खेलेगा। इसके लिए टीम इंडिया सिडनी पहुंच चुकी है। 27 अक्तूबर को भारत का सामना नीदरलैंड से होगा।

05 CRICKET 1


06.. चक्रवात ‘सितरंग’ ने ली सात लोगों की जान। बंगाल में समुद्र तट पर उठा ज्वार-भाटा।

बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात सितरंग का असर असम में भी दिख रहा है। भारी बारिश और आंधी से कई घर गिर गए और सैकड़ों पेड़ उखड़ गए हैं। बांग्लादेश में सात लोगों की मौत हो चुकी है।

06 CHAKRWAT


07.. शेयर बाजार में सेंसेक्स 249 अंक चढ़कर पहुंचा 60 हजार के पार। तेज हुई निफ्टी 18 हजार के करीब।

दिवाली के बाद शेयर बाजार में बढ़त का सिलसिला जारी है। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 249 अंक चढ़कर 60,081 पर पहुंच गया। जबकि निफ्टी 80 अंक बढ़कर 17,811 पर पहुंची।

07 SHARE BAZAR


08.. देवरिया में बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर। हादसे में चौकी इंचार्ज की मौत, दीवान घायल।

देवरिया जिले में तेलियां कला स्थित श्रीराम इंटर कालेज के पास मंगलवार को बोलेरो और बाइक की टक्कर में बरहज थाने में तैनात गौरा चौकी इंचार्ज रमाशंकर यादव और दीवान अजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

08 DEVRIA


09.. सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनी फरियाद। बोले- जनता की सेवा में समर्पित है सरकार।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में मंगलवार को जनता दरबार में बड़ी संख्या में जमीन-जायदाद और इलाज के मामले आए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को समस्याओं को जल्द निस्तारित करने का निर्देश दिया।

09 CM YOGI 1


10.. मेरठ जिले के फलावदा में पुलिस से मारपीट, कई सिपाही घायल। सरूरपुर में ब्लॉक प्रमुख पर हमला।

मेरठ के फलावदा में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ लोगों ने जमकर मारपीट की। जिसमें कई सिपाही घायल हो गए। उधर, सरूरपुर में बदमाशों ने ब्लॉक प्रमुख पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें पूरा परिवार बाल-बाल बचा।

10 MEERUT


11.. चारधाम से लेकर कई प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद। सूर्य ग्रहण पर संगम में लोगों ने लगाई डुबकी।

ग्रहण काल के दौरान मंदिरों और चार धामों में दर्शन, पूजन, आरती नहीं हुई। सूर्य ग्रहण पर संगम में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।

11 SURYA GRAHAN


12.. दिवाली पर दिल्ली के कई इलाकों में लगी आग। फायर सर्विस के पास पहुंचे 201 कॉल्स।

दिल्ली में प्रतिबंध के बीच हुई आतिशबाजी में कई इलाकों में आग लगने की भी घटनाएं हुई हैं। राहत की बात ये है कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फायर सर्विस के पास 201 कॉल पहुंची थी।

12 DELHI AG


13.. उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज सिरोही दौरे पर। ब्रह्मकुमारी के कार्यक्रम में होंगे शामिल।

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मंगलवार को माउंट आबू के दौरे पर हैं। उप राष्ट्रपति माउंट आबू के ब्रह्मकुमारी के शांति वन पहुंचे हैं। जहां वे ब्रह्मकुमारी के 85वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

13 JAGDIP DHANKHAD


14.. फिरोजाबाद में तालाब में डूबी चार बच्चियां। दो की मौत, गांव में पसरा मातम।

फिरोजाबाद के थाना फरिहा क्षेत्र के गांव इटाहरी में चार बच्चियां तालाब में डूब गईं, जिसमें से दो को तो बचा लिया गया, लेकिन दो बच्चियों की मौत हो गई। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया।

14 FIROZABAD


15.. दीपावली के बाद पांच परिवारों में पसरा मातम। तीन दोस्तों समेत पांच की हुई मौत।

सहारनपुर जिले में अलग-अलग हादसों में पांच युवकों की मौत हो गई। बता दें कि सिटी क्षेत्र में बेहट रोड पर तीन दोस्तों की ब्रेवा कार खंभे से टकरा गई, जिसमें तीनों की मौत हो गई। उधर, मिर्जापुर क्षेत्र में भी सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। शहर में सिटी क्षेत्र में देहरादून चौक पर भी सड़क हादसे में एक बाइक सवार की हो गई। शहर में अलग-अलग हादसों में पांच युवकों की मौत हो गई है।

15 MEERUT 7


16.. मेरठ में युवक को पीट-पीटकर मार डाला। आंख फोड़ने का भी आरोप, थाने में हुआ हंगामा।

मेरठ जिले में लावड़ क्षेत्र के जलालपुर गांव में दीपावली के दिन रात में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने युवक की आंख फोड़ने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित परिजनों ने थाने में हंगामा किया।

16 MEERUT 3


17.. घर में घुसा मगरमच्छ, मचा हड़कंप। बाल-बाल बचा परिवार, वन विभाग की टीम पहुंची।

मेरठ में हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव फतेहपुर प्रेम में एक व्यक्ति के घर के अंदर सोमवार देर रात मगरमच्छ घुस गया। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम रात करीब 12 बजे पहुंची। टीम ने मगरमच्छ को घर से रेस्क्यू कर गंगा में छोड़ा।

17 MEERUT 4


18.. मेरठ जिले में फिर से बढ़ा कोरोना का खतरा। कोरोना के दो मरीज मिलने से मचा हड़कंप।

मेरठ में कोरोना के दो और डेंगू का एक मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। डेंगू के अब सक्रिय केस 10 हो गए हैं। इनमें सात अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि तीन घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं।

18 MEERUT 6


19.. पीएम इलेक्‍ट किए गए ऋषि सुनक का आया प​हला बयान। बोले, मैं गलतियों को सुधारने के लिए चुना गया।

कंजरवेटिव पार्टी के नए नेता ऋषि सुनक को किंग चार्ल्स तृतीय ने ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है।
किंग से मुलाकात के बाद ऋषि सुनक ने अपने पहले संबोधन में कहा कि मैं गलतियों को सुधारने के लिए चुना गया हूं। मैं वादा करता हूं कि मैं सत्यनिष्ठा और विनम्रता के साथ आपकी और ब्रिटेन के लोगों की निरंतर सेवा करूंगा।

19 RISHI SUNAK


20.. पाकिस्तानी अभिनेता ने पत्नी संग की मारपीट। चोट के निशान देखकर कांप जाएगी रूह।

पाकिस्तानी अभिनेता फिरोज खान ने अपनी पत्नी अलीजा के साथ तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें अलीजा जख्मी नजर आ रही हैं। अलीजा के हाथ और आंखों पर गंभीर चोट दिखाई दे रहे हैं। अलीजे की ऐसी हालत देखकर कोई भी कांप सकता है।

20 PAK ACTOR

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img