Thursday, June 11, 2026
- Advertisement -

जनवाणी न्यूज़ टॉप 20, आज दिनभर की 20 बड़ी ख़बरें, 26 अक्टूबर 2022


01.. अरविंद केजरीवाल ने की केंद्र सरकार से अपील। नोट पर गांधीजी के साथ हों लक्ष्मी गणेश के फोटो।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से कहा कि भारतीय रुपये पर गांधीजी के साथ लक्ष्मी-गणेश की फोटो होनी चाहिए। इससे सुख, समृद्धि आएगी। केजरीवाज की इस पैंतरेबाजी से मुस्लिम समाज हैरान है।

01 KEJRIWAL


02.. केजरीवाल की अपील पर मुस्लिमों में बढ़ी नाराजगी। कांग्रेस बोली, नोटों पर अल्लाह को भी शामिल करें।

अरविंद केजरीवाल की नोटों पर गणेश, लक्ष्मी की फोटो की मांग पर मुस्लिम समाज में गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि केजरीवाल का सांप्रदायिक चेहरा उजागर हुआ। उधर, कांग्रेस नेता सलमान सोज ने कहा कि नोटों पर अल्लाह, जीसस, गुरु नानक आदि को भी शामिल करना चाहिए।

02 KEJRIWAL 1


03.. केजरीवाल की मांग पर दिल्ली में गरमाई सियासत। चेहरा छिपाते घूम रहे हैं ‘आप’ नेता।

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की मांग नोटों पर गणेश लक्ष्मी की फोटो पर मुस्लिम नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब केजरीवाल ने महात्मा गांधी का अपमान किया है। गुजरात में चुनाव जीतने के लिए इस तरह की बातें करना एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र में जायज नहीं है।

03 KEJRIWAL


04.. गाजियाबाद में कार पार्किंग को लेकर हुआ विवाद। रिटायर्ड एसआई के बेटे की पीट-पीटकर हत्या।

गाजियाबाद जिले के टीला मोड़ थाना इलाके में दिल्ली पुलिस से सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त दरोगा कुंवरपाल के बेटे वरुण की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना देर रात की है।

04 GZB


05.. ‘विक्रम वेधा’ जैसी कहानी पर नेटफ्लिक्स की नई वेब सीरीज। बिहार पृष्ठभूमि पर आधारित है कहानी।

‘विक्रम वेधा’ फिल्म बनाकर बतौर निर्माता अपने हाथ जला चुके नीरज पांडे भी अब नेटफ्लिक्स के लिए एक गंवई पृष्ठभूमि वाली और कम बजट की क्राइम सीरीज लेकर आ रहे हैं। कहानी बिहार की पृष्ठभूमि की चुनी है।

05 VIKARM


06.. सोनिया गांधी ने खड़गे को सौंपी कांग्रेस की कमान। कहा- मेरे सिर से एक बोझ उतर गया।

सोनिया गांधी ने आज औपचारिक रूप से कांग्रेस अध्यक्ष की कमान मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंप दी। उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर अध्यक्ष पद का कामकाज भी संभाल लिया। इस दौरान सोनिया गांधी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह बड़ी बात है कि एक कमजोर परिवार से आने वाले नेता को पार्टी ने चुना है।

06 SONIA GANDHI


07.. कुपवाड़ा में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश। विदेशी आतंकी ढेर, हथियार और पाकिस्तानी करेंसी बरामद।

कुपवाड़ा जिले में एलओसी के पास बुधवार को सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है। तंगधार सेक्टर में भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे विदेशी आतंकवादी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है।

07 KASHMIR


08.. यूपी सरकार की अपील स्थानांतरित करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार। केंद्रीय मंत्री ने दायर की थी याचिका।

सुप्रीम कोर्ट ने आज यूपी सरकार की अपील को लखनऊ से इलाहाबाद हाईकोर्ट में स्थानांतरित करने से इनकार कर दिया। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा ने 20 साल पुराने हत्या के मामले में उन्हें बरी किए जाने के खिलाफ दायर याचिका को हस्तांतरित करने का आग्रह किया था।

08 SUPREME COURT


09.. आयरलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में किया दूसरा उलटफेर। वेस्टइंडीज के बाद अब इंग्लैंड का किया शिकार।

टी20 वर्ल्ड कप का 20वां मैच इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच मेलबर्न में खेला गया। आयरलैंड ने बारिश से प्रभावित इस मैच को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर पांच रन से अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर पांच रन से पीछे रह गया।

09 CRICKET


10.. स्वर्णमंडित हुई केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की दीवारें। 550 सोने की परतों से दिया गया भव्य रूप।

केदारनाथ धाम के गर्भगृह को स्वर्णमंडित कर दिया गया है। 550 सोने की परतों से गर्भगृह की दीवारें, जलेरी व छत को नया रूप दिया गया है। महाराष्ट्र के एक दानदाता के सहयोग से मंदिर समिति ने यह कार्य किया है।

10 KEDARNATH


11.. भूमि पेडनेकर का देसी लुक देख भड़के लोग। उर्फी जावेद से तुलना करते हुए सुनाई खरी-खोटी।

भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो अपने फैशन सेंस से कई बार लोगों को खुश कर चुकी हैं। बीते दिनों, जब भूमि सोनम कपूर की दिवाली पार्टी में पहुंचीं, तो लोगों ने उन्हें खूब खरी खोटी भी सुनाई।

11 ACTRESS


12.. मेरठ में पशु अवशेष मिलने पर मचा हड़कंप। पुलिस चौकी में धरने पर बैठे बजरंग दल के कार्यकर्ता।

मेरठ जिले में सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा में पुलिस चौकी के पास गन्ने के खेत में पशु अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की मौके पर भीड़ जुट गई। वहीं, धरने के दौरान सरधना के इकड़ी गांव निवासी हर्ष शर्मा ने संप्रदाय विशेष के युवकों पर मारपीट का भी आरोप लगाया है।

12 MEERUT 1


13.. अर्चना नाग सेक्स स्कैंडल में घिरे बीजद के कई नेता। अब मामले में ED की भी एंट्री।

ओडिशा के चर्चित अर्चना नाग सेक्स स्कैंडल में सत्तारूढ़ बीजद सरकार के कई नेता घिरते जा रहे हैं। आए दिन अर्चना नाग के साथ बीजद के नेताओं की तस्वीरें सामने आ रही हैं। ऐसे में अब इस हाईप्रोफाइल मामले में प्रवर्तन निदेशालय ईडी की भी एंट्री हो गई है।

13 ARCHANA GAUTAM

 


14.. खरगोन में पलटे टैंकर से डीजल भर रहे थे लोग। ब्लास्ट हुआ और चीथड़े उड़ गए, दो की मौत।

एमपी के खरगोन में बुधवार को भारत पेट्रोलियम का डीजल से भरा एक टैंकर पलट गया था। पलटे हुए टैंकर से डीजल लेने के लिए बर्तन लेकर पहुंच गए थे। इसी दौरान टैंकर में ब्लास्ट हो गया और उनके चीथड़े उड़ गए। धमाके में दो की मौत हो गई। सात बच्चों समेत 22 लोगों के घायल होने की सूचना है।

14 MP KHARGAUN


15.. भाजपा नेता मनोज तिवारी का केजरीवाल पर पलटवार। बोले- वोट के लिए कर रहे धर्म का ढोंग।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि भारतीय रुपये पर गांधीजी के साथ लक्ष्मी-गणेश की फोटो होनी चाहिए। इस पर भाजपा नेता मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल से कहा कि उन्हें भक्त बनने की कोई जरूरत नहीं है। वह सिर्फ वोट के लिए ढोंग कर रहे हैं।

15 MANOJ TIWARI


16.. सिडनी में भारतीय टीम को नहीं मिला सही खाना। 42 किमी दूर प्रैक्टिस करने से किया मना।

पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया सिडनी में है। उसे वहां नीदरलैंड के खिलाफ अपने दूसरे सुपर-12 मैच में खेलना है। यह मैच 27 अक्तूबर को खेला जाएगा। मुकाबले से पहले टीम इंडिया को प्रैक्टिस के बाद ठंडा खाना परोसा गया। वहीं, उसे अभ्यास के लिए 42 किमी दूर जाने के लिए कहा गया। खिलाड़ियों ने इतनी लंबी यात्रा करने से मना कर दिया।

16 TEEM INDIA


17.. ‘वित्त मंत्री को पद से हटाएं’, केरल के गवर्नर के आदेश पर बवाल। सीएम CM ने कहा- नहीं लेंगे एक्शन।

केरल में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और सीएम पिनरई विजयन सरकार के बीच विवाद बढ़ गया है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री विजयन से वित्तमंत्री केएन बालगोपाल को पद से हटाने के लिए कहा है। उन्होंने चिट्ठी लिखकर कहा कि वो उनके मंत्रिमंडल बने रहने से खुश नहीं हैं।

17 KERAL


18.. गिरीराज पूजा को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब। विदेशी भक्तों ने दूध, दही पंचामृत से किया अभिषेक।

गिरिराज पूजा के लिए मथुरा के गोवर्धन में आस्था का जन-सैलाब उमड़ पड़ा। विदेशी भक्तों की टोलियां गौड़ीय मठ से गोवर्धन पूजा के लिए निकली तो गिरिराज नगरी आस्था और भक्ति से सराबोर हो गई। विदेशी श्रद्धालु सिर पर दूध, दही, माखन मिश्री लेकर पूजा करने तलहटी पहुंचे। पूजा के बाद छप्पन भोग, अन्नकूट भोग लगाए गए।

18 MATHURA


19.. हाजी इकबाल का चौथा बेटा भी गिरफ्तार। पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से वाजिद को दबोचा।

सहारनपुर में मिर्जापुर थाना पुलिस ने खनन माफिया हाजी इकबाल के चौथे बेटे वाजिद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 से गिरफ्तार किया है। वाजिद दुबई भागने की फिराक में था।

19 SAHARANPUR


20.. जयकारों से गूंजा मां गंगा का धाम। कपाट बंद होने पर पहुंचे हजारों तीर्थयात्री।

उत्तराखंड में अन्नकूट के पावन पर्व पर बुधवार को दोपहर 12.01 बजे विधि-विधान के साथ गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। मां गंगा की भोगमूर्ति सेना के बैंड और पारंपरिक ढोल-दमाऊं की अगुवाई में मुखबा के लिए रवाना हुई।

20 UTTARAKHAND

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: एनसीआर में तेज आंधी-बारिश के आसार, चेतावनी जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में...

Share Market: वैश्विक तनावों के बीच चमका भारतीय बाजार, सेंसेक्स 361 अंक उछला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव फिर...

PM Modi के 12 वर्ष पूरे, राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया लोकतंत्र में विश्वास और विकास का प्रतीक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...

Sports News: अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भारतीय टीम को बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन...

Sushmita Dev Resigns: तृणमूल को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर...
spot_imgspot_img