जनवाणी संवाददाता |
जानसठ: खतौली विधान सभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के संबंध में ग्राम तिसंग में राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में सद्भावना सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सपा नेता एवं पूर्व मंत्री ब्रजराज सैनी ने की, तथा संचालन इरशाद गुर्जर ने किया जिसके आयोजक पूर्व सांसद राजपाल सैनी रहे।
रविवार को जानसठ थाना क्षेत्र के ग्राम तिसंग में सद्भावना सभा का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भाजपा सरकार पर जमकर बरसे उन्होंने कहा कि देश पिछड़ रहा है भाजपा सरकार किसानों के हित की बात नहीं करती सरकार ने अभी तक किसानों के गन्ने का भाव तय नहीं किया, पिछले 26 सितंबर को गन्ने का भाव तय होना था लेकिन सरकार ने आगामी चुनाव 2024 के इंतजार में अभी तक भी गन्ने का भाव तय नहीं किया वही उन्होने कहा जिस दिन राष्ट्रीय लोकदल का प्रत्याशी विजय हो जायेगा उसी दिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार गन्ने का भाव तय कर देगी और सरकार अडानी जैसे परिवार के व्यापारियों को बढ़ावा दे रही है, रोजगार के मामले में भाजपा सरकार ने अग्निवीर जैसी नौकरियों में पढ़ने वाले बच्चों को गुमराह कर रखा है।
सरकार बुलडोजर से नहीं चल सकती संविधान और कानून से चलते हैं कानून सबके लिए बराबर है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार अपने विधायकों से सवाल नहीं पूछती। जयंत चौधरी ने कहा कि आने वाले खतौली विधानसभा के उपचुनाव में अपने हित का प्रत्याशी को ही वोट देकर विजय बनाएं इसी में आम जनता का भला होगा उन्होंने कहा कि जैसा आज आप मुझ को देख रहे हैं चुनाव जीतने के बाद भी वैसा ही मुझे देखोगे। इसके बाद सभी नेताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और भाजपा सरकार पर जमकर बरसे इस दौरान विधायक अशरफ अली थाना भवन, जिला पंचायत राफे खां, पूर्व सपा जिला अध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व विधायक नवाजिश आलम, अतुल प्रधान विधायक सरधना, राजकुमार सैनी ग्राम प्रधान भलेड़ी, अब्दुल राव वारिस पूर्व विधायक थाना भवन, विनोद सिंह ब्लाक प्रमुख बुढ़ाना, पूर्व विधायक योगेश वर्मा हस्तिनापुर आदि मौजूद रहे।
सपा विधायक नाहिद हसन और खतौली गन्ना मिल का मुद्दा उठाया
ग्राम तिसंग की सद्भावना सभा में उपस्थित पूर्व सांसद राजपाल सैनी ने मंच पर बोलते हुए राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से कहां की खतौली गन्ना मिल में बाहर प्रदेशों के व्यक्ति काम कर रहे हैं जिसमें अधिक से अधिक रोजगार अपने क्षेत्र के युवाओं को दिया जाए जिससे अपने क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिल सके और उन्होंने सपा विधायक नाहिद हसन को हटाए गए झूठे मुकदमों में रिहा कराने की एवं उसकी मदद करने की भी मांग की है।
पुलिस बल रहा तैनात
तिसंग गांव में राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की सद्भावना सभा मैं हजारों की तादाद में भारी भीड़ मौजूद रही जिसमें भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस बल तैनात रहा जिसमें थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह, एसएसआई इंतजार अली मय पुलिस फोर्स मौजूद रहे।

