- मेस्को ने किया आयोजन, 700 स्टूडेंट्स ने किया प्रतिभाग
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: शैक्षणिक संस्थान मैस्को (MESCO)के तत्वावधान में सीरत-उल-नबी 2022 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए। प्रतियोगिता के प्रभारी शहजाद अली रहे। नेशनल इंटर कॉलेज, दधेडू के केंद्र प्रभारी मास्टर नईम अहमद, प्रधानाध्यापक मुहम्मद अकरम व इवर ग्रीन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य मौ. ताहिर, प्रभारी मास्टर आबिद अली व सहायक औसाफ अहमद, डॉ. रियाज थे।
प्रतियोगिता में 500 छात्राएं व 200 छात्र शामिल हुए। इसके उद्देश्य अपने जीवन को सीरत रसूल काअनुसार दिनचर्या करें।अपने जीवन को सुन्नत के अनुसार ,दैनिक मामले हल करें ताकि हम खुद को सुधार सकें और दूसरों को इसकी दावत दे सकें।हम अपने चरित्र का एक उदाहरण पेश कर सकते हैं।
हजरत मौलाना मुफ्ती नसीम अहमद ने केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बच्चो का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में शाकिरा, आफ़रीन,रूबी,जैदी, मुहम्मद आबिद सदर, संयोजक मास्टर नईम अहमद, उप संयोजक मुहम्मद साबिर, रियासत अली, मुफ्ती शाह नवाज़ उमैद कासमी, अफजाल अहमद, हाशिम, मुहम्मद उस्मान, इनाम हुसैन, मुहम्मद वसीम ने अहम भूमिका निभाई।

