- नवनिर्वाचित जिपं सदस्यों के स्वागत के लिए बैठक का आयोजन
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: भाजपा के बिजनौर स्थित कार्यालय पर जिला पंचायत चुनाव तैयारी एवं नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों के स्वागत के लिए एक बैठक का आयोजन यशस्वी जिला अध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री विनय राणा के संचालन में किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल की उपस्थिति में नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों का स्वागत एवं विचार परिवार के जिला पंचायत सदस्य जगबीर सिंह, रमा चौधरी, रीता, कैलो को पार्टी में ज्वाइनिंग कराई गई। मुख्य अतिथि मोहित बेनीवाल ने भाजपा की नीतियों से अवगत कराते हुए बताया कि भाजपा कोरोना काल में भी सेवा कार्य में अग्रणी रही है।
पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा कार्य के रूप में अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहा है और साथ ही सभी से टीकाकरण अवश्य कराने का आह्वान किया ताकि देश को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाया जा सके । साथ ही बताया कि पंचायत चुनाव में पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सबसे बड़े दल के रूप में उभर कर आई है।
उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों को भाजपा प्रत्याशी चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह को जिताने का संकल्प कराया। बैठक को प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने भी संबोधित किया।
बैठक में मुख्य रूप से विधायक ओम कुमार, सदर विधायक सुचि चौधरी, कमलेश सैनी अशोक राणा, पूर्व सांसद यशवीर सिंह, आयुष चौहान, संजीव मलिक, मोनिका कश्यप, मीनू बाल्मीकि, चंद्रशेखर, रूपा रानी, क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर, क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि, महेंद्र धनौरिया, मुकेन्द्र त्यागी, भूपेंद्र चौहान बॉबी, विवेक कर्णवाल, प्रमोद चौहान, केके रवि, विक्रान्त चौधरी, विपुल शर्मा व संजीव गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

