Tuesday, May 26, 2026
- Advertisement -

शहर में जगह-जगह निकाली गई कलश यात्रा

  • मेडिटेशन सेंटर पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने फहराया झंडा, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए

जनवाणी संवाददाता।

बागपत: महाशिवरात्रि के पर्व के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मेडिटेशन सेंटर से सुबह कलश यात्रा निकली गई। उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ जेल अधीक्षक बिजेंद्र सिंह यादव एवं जेलर आकाश शर्मा ने झंडा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

रविवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मेडिटेशन सेंटर बागपत में महाशिवरात्रि पर्व पर कलश यात्रा कोर्ट रोड, भजन विहार कालोनी, होली चौक, शौकत मार्किट, गांधी बाजार में पहुंची। जहां व्यापारियों ने फूलों की वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद मेडिटेशन सेंटर पर कार्यक्रम में पहुंचे।

मुख्य अतिथि वरिष्ठ जेल अधीक्षक बिजेंद्र सिंह यादव ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि तत्वों के आधार पर हम अब अपने ऊपर ध्यान दें, जो हमसे आवेश में आकर गलतियां होती हैं हम उसको कंट्रोल कर सकते हैं। जेल एक प्रकार का सुधार ग्रह है, अगर मनुष्य तत्वों के आधार पर चले तो वो बुराइयों को समाप्त कर सकता है।

राजयोगिनी जिला प्रभारी गीता दीदी ने बताया कि हम सभी हर वर्ष महाशिवरात्रि पर्व मनाते हैं, लेकिन हम सभी को यह बताना चाहते हैं, जो संसार को चलाने वाले हैं इस धरती पर आए तो वास्तव में कब आए। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्था का उद्देश्य है परमात्मा के जो कर्तव्य वाचक नाम है वेदनाथ, भीमाशंकर, सोमनाथ है, जो वास्तव में तो सोमनाथ सोमरस पिलाने वाले जगत के मालिक परमपिता शिव हम सबके रक्षक हैं।

हम अपने जीवन में उस अपवित्रता को उस विकार को छोड़कर भगवान के सभी ज्ञान को अपने जीवन में धारण करें और परमात्मा के सनमार्ग पर चलकर मानव जीवन को सुखी बनाएं फिर से इस विश्व को विश्व गुरु की उपाधि दिलाएं। जेलर आकाश शर्मा ने भी विचार प्रकट किए। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधानाचार्य नरेश शर्मा ने किया।

इस मौके पर समाजसेविका सोनिया चौधरी, सुनील चौहान, ब्रज मोहन गौतम, डॉक्टर प्ररेणा, डॉ सोम सिंह चौहान, पल्लवी आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

एआई पर बदला सैम ऑल्टमैन का नजरिया, बोले- इंसानों की जगह लेना आसान नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन...
spot_imgspot_img