Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

महानगर अध्यक्ष पद की दौड़ में कमलदत्त सबसे आगे

  • भाजपा जिलाध्यक्ष कौन होगा, 5 को आएगी सूची

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भाजपा जिलाध्यक्ष कौन होगा? इसका अब 5 सितंबर को इंतजार खत्म हो जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष पद और महानगर अध्यक्ष पद की सूची 5 सितंबर को आ रही हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष पद के लिए कमलदत्त शर्मा का नाम टॉप पर चल रहा हैं। महानगर अध्यक्ष पद पर कमलदत्त शर्मा की तोजपोशी संभव मानी जा रही हैं। ऐसा भाजपा सूत्रों का कहना हैं। हालांकि अधिकृत नाम किसका होगा, ये 5 सितंबर को ही घोषित होगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में दर्जन भर नेता हैं, जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा, विनोद गुर्जर, संदीप पधान, अजित अम्हैड़ा, हरीश चौधरी आदि के नाम पर पार्टी में चर्चा हो चुकी हैं। इनमें से किसी एक का नाम फाइनल हो सकता हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी 5 सितंबर को जिलाध्यक्ष की सूची जारी करेंगे। इसी पर सभी की निगाहें लगी हुई हैं। पिछले तीन माह से जिलाध्यक्ष के दावेदारों ने लखनऊ और दिल्ली की दौड़ लगा रखी हैं। लोकसभा चुनाव सिर पर हैं।

ऐसे में जिसका भी नाम जिलाध्यक्ष पद के लिए सामने आता है, उसको चुनावी कवायद काफी करनी होगी। उधर, भाजपा महानगर अध्यक्ष के नाम को लेकर स्थिति स्पष्ट होती नजर आ रही हैं, जिसमें टॉप पर कमलदत्त शर्मा का नाम चल रहा हैं। महानगर अध्यक्ष पद पर कमदत्त शर्मा की ताजपोशी संभव हो सकती हैं। कमलदत्त शर्मा शहर विधानसभा सीट से पार्टी के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। फिर शहर के तमाम मुद्दों को लेकर कमलदत्त लगातार लड़ाई भी लड़ रहे हैं।

मेरी माटी, मेरा देश का पंकज सिंह ने की शुरुआत

मुख्य वक्ता नोएडा विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष मेरठ प्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम को लेकर मुख्य बिन्दुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह अभियान 1 सितंबर से शुरू होगा। इस कार्यक्रम के तहत प्रशासनिक अधिकारियों से संवाद के लिए जिला महानगर कार्यक्रम संचालन समिति बनेगी है,

जिसमें जिला प्रभारी जिला अध्यक्ष सभी जिला महामंत्री मेरी माटी मेरा देश के जिला अभियान टोली के कार्यकर्ता रहेंगे। 8 से 13 सितंबर में ग्राम सभा वार्ड क्षेत्रों में कार्यक्रम होंगे। हर घर से मिट्टी संग्रह करना है, जिसे एक कलश में भरा जाएगा। प्रत्येक गांव में 75 पौधे लगाकर अमृत वाटिका बनाना है,ग्राम के सरकारी विद्यालय में होगा।

ये रहेगा कार्यक्रम

जिले व महानगर के प्रत्येक वार्ड के हर घर से एक चुटकी चावल संग्रह करना, जिसे एक कलश में भरा जायेगा, प्रत्येक वार्ड में 75 पौधे लगाकर अमृत वाटिका बनाना, वार्ड में किसी सरकारी विद्यालय में प्रधानमंत्री के संदेश का शिलाफलक विद्यालय की किसी भी दीवार पर लगवाना है, जहां सुरक्षित हो, 14, 15 सितंबर में सभी ग्राम सभाओं एवं वार्डों से कलश को ब्लॉक एवं निकाय कार्यालय पर पहुंचाना है।

3 से 13 सितंबर की ब्लॉक के सभी गांव की मिट्टी के अमृत कलश को एकत्रित कर उनका एक कलश बनाना, ब्लॉक में सामूहिक रूप से सांस्कृतिक, सामाजिक कार्यक्रम करना, जिसमें स्काउट, युवा, महिला, किसान, व्यापारी, अधिवक्ता, शिक्षक जैसे अलग-अलग वर्ग की सहभागिता हो। कार्यक्रम में शहीदों का सम्मान के साथ ही बैंड वादन कर सकते हैं। इसके बाद कलश को प्रदेश में भेजना है।

32

अमृत कलश के साथ जाने के लिए स्वयंसेवकों की टीम तैयार करना, नगर निकाय स्तर पर नगर निकाय के सभी वार्डों की मिट्टी के अमृत कलश को एकत्रित कर उनका एक कलश बनाना। इस बैठक में महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, जिला अध्यक्ष विमल शर्मा, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, मनिंदर पाल सिंह, शहर विधानसभा प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा, पूर्व विधायक सतवीर त्यागी रहे।

जिला महामंत्री भवंर सिंह तोमर, महानगर महामन्त्री महेश बाली, महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी, नरेंद्र उपाध्याय, वकुल रस्तोगी, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, गौरव मलिक, जय करण गुप्ता, अर्जुन चपराना, अंकुर मुखिया उपस्तिथ रहे। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर में आगामी होने वाले मेरी माटी मेरा देश अभियान के सबंध में एक बैठक का आयोजन क्षेत्रीय कार्यलय हर्मन सिटी पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विमल शर्मा ने की। मंच संचालन महानगर उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने किया। इस कार्यक्रम का महानगर संयोजक संजय त्रिपाठी को बनाया गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE रिजल्ट विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से की बातचीत, सरकार पर उठाए सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Ahilyabai Holkar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पीएम मोदी ने दीं श्रद्धांजलि, कहा– देश हमेशा रहेगा ऋणी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

PM Modi: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर आज लगेगी मुहर?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री...

CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के बाद NTA ने लिया फैसला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...
spot_imgspot_img