Saturday, June 13, 2026
- Advertisement -

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए सज गए बाजार

  • चांदी के खिलौनों से खेलेंगे ठाकुरजी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व 6 और 7 सितंबर को मनाया जाएगा। ऐसे में लड्डू गोपाल के लिए बाजार सज गए हैं। कई लोग लड्डू गोपाल के लिए चांदी के खिलौने भी तैयार करवा रहे हैं। कान्हा के जन्म के इस उत्सव को मनाने के लिए हर कोई लालायित है। घरों में इसकी तैयारी जोरों पर चल रही हैं। महिलाओं ने अभी से झांकी एवं अन्य पकवान बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। दुकानों पर भी जन्माष्टमी का रंग छाने लगा है।

30 1

शहर की प्रमुख दुकानों पर जन्माष्टमी पर्व की तैयारियां जोरों पर चल रही है। गिफ्ट सेंटरों पर भी कान्हा की मूर्तियां सज गई हैं। माखन चोर के साथ विभिन्न लीलाओं की इन मूर्तियों के लिए खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। कान्हा के जन्म का उत्सव घर-घर में मनाया जाता है। कई घरों में भी बच्चों द्वारा जन्माष्टमी सजाई जाती है। इसके लिए बच्चों ने खिलौने निकालने शुरू कर दिए हैं। वहीं कई बच्चों ने जन्माष्टमी सजाने के लिए अभी से बुरादा एकत्र करना कर उसे रंगना शुरू कर दिया है।

पंच धातु के लड्डू गोपाल

पालने में बैठे नन्हें लड्डू गोपाल, बगल में बैठी सुंदर सी राधा रानी के साथ अब अष्टधातु, पंच धातु में भी मिल रहे हैं। गोर वर्ण, पीतांबरी वर्ण के अलावा श्याम सुंदर, सांवली सूरत और नील वर्ण ठाकुर जी भी भक्तों से सेवा करा रहे हैं। इनका पूरा शृंगार भी दुकानों पर है।

ऐसी हैं कन्हैया की मूर्तियां

भगवान श्रीकृष्ण रंग बिरंगे वस्त्रों में सजे हैं। जहां पीतल के लड्डू गोपाल सुंदर वस्त्रों में सजकर पालने में झूल रहे हैं। वहीं मनमोहक बांसुरी बजाते कन्हैया भक्तों को रिझाते नजर आ रहे हैं। बाजार में उपलब्ध भगवान श्रीकृष्ण की मूर्तियां वाराणसी सहित मथुरा व मुंबई में तैयार की गई हैं।

खिलौने वाले आइटमों की ज्यादा मांग

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुरजी की झांकी सजाने के लिए भक्तों में खिलौनों की बहुत मांग है। लड्डू गोपाल के लिए मैक्रम का लटकाने वाला झूला, लकड़ी का झूला, पोशाकें,

29 1

मुरली, घुंघुराले बाल, शीशा, जूतियां, पालना लाइटिंग गुब्बारे, सिंहासन, चारपाई, सिंहासन, माइकल जैक्सन टॉपी, नग से सजा चश्मा, माखन मटकी, लाइट झालर, कालिया नाग व अन्य खिलौने हैं। वहीं कई लोग लड्डू गोपाल के लिए चांदी के खिलौने भी तैयार करवा रहे हैं।

एक नजर में कीमतें

झूला लकड़ी 200 से 1500

झूला पीतल 400 से 6000

पंखा 150

कूलर 250

खिलौना 350

राधा और सखी सेट 150 से 350

ऐनक 150 से 400

दीवान व पलंग 200 से 500

लकड़ी का हाथी (सेट) 300

पालना स्पेशल 1000 से 7500

नजरबट्टू 100

परिधान 20 से 4000

जड़ी मुकुट 50 से 2000

स्पेशल बॉल 30 से 200

पगड़ी 20 से 500

मेहराब 10 से 1000

बाल गोपाल 200 से 8000

खटिया 150 से 500

फूल बंगला 300 से 600

टापूर मुकुट 450

हाथ पंखा 80 से 100

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: अखिलेश यादव की बेटी पर टिप्पणी से गरमाई सियासत, सपा ने दी सख्त चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो। यूपी: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा...

Abhishek BanerjeeCID की कड़ी पूछताछ के घेरे में अभिषेक बनर्जी, 14 जून को फिर होगी पेशी

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: सीआईडी ने टीएमसी विधायकों के...
spot_imgspot_img