Wednesday, June 17, 2026
- Advertisement -

केसरिया रंग से सराबोर हुई कांवड़ गंगनहर पटरी

  • गंगनहर पटरी पर बढ़ने लगी हरियाणा और दिल्ली के कांवड़ियों की संख्या

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर आस्था का सैलाब लगातार बढ़ता जा रहा है। कांवड़ मार्ग इस समय पूरी तरह केसरिया रंग से सराबोर हो गई है। बुधवार को भी गंगनहर पटरी से भारी संख्या में कांवड़िये गुजरे। रिमझिम बारिश के बीच कांवड़िया भगवान शिव शंकर के जयकारे लगाते निकले तो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान सेवादारों ने भी रास्ते में ही भोलों को केले, दूध, खीर आदि प्रसाद बांटे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अधिकारियों ने पटरी की निरीक्षण किया।

21 14

इस समय गंगनहर पटरी से कांवड़िए भारी संख्या में गुजर रहे हैं। ऐसे में भक्ति में शक्ति का नजारा देखते ही बन रहा है। पिछले तीन दिन से भगवान शिव शंकर अपने भक्तों पर खासा मेहरबान है। बुधवार को भी भोले शंकर की भक्तों पर खूब कृपा बरसी। दोपहर के समय मूसलाधार बारिश हुई और पूरे दिन मौसम खुशगवार रहा। बारिश के बीच कांवड़िया जयकारे लगाते हुए निकले तो पटरी पर पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। समय के साथ भोलों ने भी अपना चाल तेज कर दी है। कांवड़िए केवल भोजन करने के लिए ही सेवा शिविरों में रुक रहे हैं।

वहीं सेवादार भी भोलों की सेवा करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। भोले शिविर में नहीं रुक रहे हैं तो सेवादार उन्हें चलते-चलते ही केले, दूध, खीर आदि प्रसाद के रूप में दे रहे हैं। बुधवार को भी पटरी से भारी संख्या में कांवड़िया गुजरे। फिलहाल पटरी पर हरियाणा व दिल्ली आदि के कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगी है। वहीं पुलिस-प्रशासन भी पटरी पर पूरी तरह मुस्तैद है। अधिकारी लगातार पटरी पर गश्त करके व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

नगर से भी रवाना होने लगे कांवड़िये

24 15

समय के साथ क्षेत्र से भी कांवड़िया हरिद्वार के लिए रवाना होने लगे हैं। बुधवार को सरधना से कांवड़ियों की कई बस भरकर हरिद्वार के लिए रवाना हुए।

भक्ति में लीन, बोल बम के साथ आगे बढ़ रहे भोले

रोहटा: यमुनोत्री, गंगोत्री व हरिद्वार से गंगाजल लेकर गुजर रहे हरियाणा में दिल्ली के कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कांवड़ मार्ग गंग नहर पटरी पर सावन की रिमझिम फुहारों व जगमगाती रोशनी के बीच दोनों के कदम हौसले के साथ गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। जगह-जगह उनकी सेवा के लिए शिविर संचालकों ने शिविर लगाकर जलपान की व्यवस्था कर रखी है।

23 15

यही नहीं डीजे की धुनों पर भोले जमकर तिलक कर मस्ती भी कर रहे हैं। शिविर में कांवड़ियों के आराम फरमाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जगमगाती रोशनी से कांवड़ मार्ग गंग नहर पटरी नहा उठी है। हर जगह पुल पर बैरियर लगाकर वाहनों की आवाजाही रोकी गई है। देर रात भी एसएसपी और डीएम ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया।

रजवाहा पटरी पर भी शुरू हुआ भोलों का आवागमन

राइट्स अलावा माइनर पर भोलों की आवाजाही शुरू हो गई। पहले से ही यहां पुलिस सुरक्षा कड़ी की गई थी। रोशनी का इंतजाम के साथ में कांवड़ियों की पदयात्रा के लिए मार्ग की मरम्मत की जा चुकी है। पटरी पर भोलों का आवागमन शुरू हो गया है। सरूरपुर, करनावल व लाहौरगढ़ से होते हुए पुरामहादेव जाने वाली रजवाहा पटरी पर जगह-जगह शिविर लगाने का भी सिलसिला शुरू हो चुका है। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से जगह-जगह पुलिस पिकेट लगाई गई है। भोलों की सेवा के लिए शिविरों का भी लगना शुरू हो गया।

पंचक खत्म होने के साथ ही उठने लगी कांवड़

मेरठ: शहर में कांवड़ियों की आमद अब तेज हो गई है। गंगनहर पटरी पर काफी संख्या में कांवड़िए आ रहे हैं। वहीं, नेशनल हाइवे पर भी रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। बुधवार को दोपहर 12.51 पर पंचक खत्म होने के साथ ही हरिद्वार से कांवड़ उठनी शुरू हो गई हैं। ऐसे में शुक्रवार से मेरठ में कांवड़ियों का दबाव बढ़ जाएगा।

श्रावण मास में गंग नहर पटरी और हाइवे भगवान शंकर के जयकारों से गूंजने लगे हैं। सुबह और शाम के समय कांवड़ मार्ग पर शहर के लोग भी रौनक देखने के लिए उमड़ रहे हैं। बोल बम, बम-बम, हर-हर महादेव, भारत माता के जयकारे लगाते हुए कांवड़ियों की टोलियों गंगाजल लेकर लौट रही हैं। हालांकि अभी राजस्थान जाने वाले ही कांवड़ियों की भीड़ अधिक दिखाई दे रही हैं।

22 14

कांवड़ शिविरों में कलाकार भगवान शिव और मां पार्वती के रूप में भजनों पर नृत्य कर रहे हैं, जिनके साथ कांवड़िए भी झूम रहे हैं। कांवड़ शिविरों में विभिन्न प्रकार के व्यंजन शिवभक्तों के लिए बना जा रहे हैं, जहां कांवड़िए के विश्राम, भोजन और नहाने आदि की व्यवस्था की गई है। रात में रंग-बिरंगी लाइटों से कांवड़ मार्ग जगमगा रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

JOB: ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी, एनआईएसीएल अप्रेंटिस भर्ती शुरू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देश के एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय...

NEET: टेलीग्राम बैन विवाद, केजरीवाल बोले- “सरकार की मंशा पेपर लीक रोकने की नहीं”

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र...

UGC NET जून 2026: एनटीए ने जारी किए एडमिट कार्ड, यहां देखें डिटेल्स

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img