- कराने को पुलिस ने बनाई रणनीति
जनवाणी संवाददाता |
सरसावा: कांवड़ यात्रा को सुचारु एवं निर्विघ्न रुप से सम्पन्न कराने के लिए दो राज्यों यूपी व हरियाणा पुलिस ने बैठक आयोजित कर आपसी तालमेल को लेकर विचार विमर्श करते रणनीति तैयार की।
गुरुवार को शाहजहांपुर पुलिस चौकी हरियाणा बार्डर पर सरसावा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह व हरियाणा यमुना नगर सदर थाना के एस एच ओ ने अपने अपने स्टाफ के साथ करीब एक घंटा बैठक में भाग ले आगामी कावड़ मेला को निर्विघ्न रुप से संपन्न कराने के लिए आपस में विचार विमर्श करते हुए सूचनाओं का आदान प्रदान करते हुए कावड़ मेला को सकुशल संपन्न कराने एक दूसरे सहयोगी बने आदि के संबंध में रणनीति तैयार की ।इस मौके पर दोनों राज्यों के आपस में मिले क्षेत्र के असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखेगी।
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा बार्डर से जुड़े यमुनानगर सदर थाना के एस एच ओ सुभाष चन्द्र व उनके साथ आए पुलिस स्टाफ से कांवड़ यात्रा को लेकर बात चीत विचार विमर्श हुआ जिसमें दोनों राज्यों की पुलिस आपसी तालमेल मेल बना कांवड़ यात्रा को निर्विघ्न सम्पन्न कराएगी।

