- वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन ने दी मान्यता
जनवाणी संवाददाता |
शामली: किक बॉक्सिंग एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश को मान्यता मिल गई है और कार्यकारिणी को शपथ भी दिलाई गई। आगामी वर्ष 2023-2024 में उत्तर प्रदेश पुलिस टीम का चयन भी किक बॉक्सिंग एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के द्वारा किया जाएगा।
वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन भारत सरकार खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल महासंघ है और किक बॉक्सिंग खेल को भारत में नियंत्रित और विकसित करने के लिए एकमात्र राष्ट्रीय खेल महासंघ है। वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन वर्ल्ड, एसोसिएशन आफ किक बॉक्सिंग आर्गेनाइजेशन (वाको) से भी मान्यता प्राप्त है। वहीं वर्ल्ड एसोसिएशन आफ किक बॉक्सिंग संघ (वाको) को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) द्वारा मान्यता प्राप्त है। वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल ने किक बॉक्सिंग एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश को मान्यता प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया की उत्तर प्रदेश में किक बॉक्सिंग खेल नियंत्रित व विकसित करने के लिए एकमात्र प्रदेश संघ है।
प्रदेश अध्यक्ष अरविंद शेरवालिया ने बताया किक बॉक्सिंग एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमे प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अरविंद कुमार शेरवालिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में यूजिÞन पाल सिंह, उपाध्यक्ष नमन भारद्वाज व रवींद्र भारत, महासचिव के रूप में सुशील कौशिक, हेड कोच अब्दुल सलाम, संयुक्त सचिव निलेश यादव, एडमिन सचिव के रूप में आदित्य मकोरवाल, कोषाध्यक्ष सोनू सैनी, सलाहकार के रूप में सतीश कुमार, वीमेन कमेटी चेयरमैन के रूप में शोभा कश्यप और उदयवीर सिंह सैनी व अवनीश कुमार गौतम सदस्य के रूप में चुने गए। सभी पदाधिकारियों ने शपथ ली।
प्रदेशध्यक्ष ने बताया कि किकबॉक्सिंग खेल को आल इंडिया पुलिस खेलों में भी शामिल कर लिया गया है और आगामी वर्ष 2023-2024 में उत्तर प्रदेश पुलिस टीम का चयन भी किक बॉक्सिंग एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के द्वारा किया जाएगा।

