Sunday, May 17, 2026
- Advertisement -

‘राम’ के सपोर्ट में उतरे ‘लक्ष्मण’ और ‘सीता’

  • भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने शहर में निकाला रोड शो, शहरवासियों ने किया जगह-जगह भव्य स्वागत
  • रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका ने की अपील
  • भाजपा पूरे देश में प्रचंड बहुमत से जीत रही है: सुनील लहरी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेरठ-हापुड़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल के समर्थन में सोमवार को रामायण में सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी सपोर्ट में आ गए। क्रांतिधरा पर दीपिका और सुनील लहरी ने रोड शो कर जनता से अरुण गोविल के लिए वोट मांगे। जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ इनका भव्य स्वागत किया गया।
रोड शो की शुरुआत नंदन सिनेमा के सामने से हुई और उसके बाद कैलाशपुरी, मोरारीपुरम, जयदेवीनगर, नई सड़क, सम्राट हैवेल्स, तुलसी नर्सिंग, वैशाली कॉलोनी, फूलबाग कॉलोनी से एसके रोड, सरस्वती मंदिर पर समापन हुआ।

रोड शो के शुरू होते ही लोग बड़ी तादाद में यहां आ गए तथा आतिशबाजी की गई। अरुण गोविल का स्वागत भी हुआ। लोगों ने जगह-जगह कैंप लगाकर भाजपा प्रत्याशी का स्वागत किया, माइक से अरुण गोविल ने लोगों से संवाद भी किया और जय श्री राम के नारे भी लगाए। जहां-जहां से अरुण गोविल का रथ निकला, वहां लोगों ने घरों की छत से उन पर पुष्प वर्षा की। कार्यकर्ता अरुण गोविल के रथ के आगे और पीछे बड़ी तादाद में पैदल ही चल रहे थे और जय श्रीराम, मोदी, योगी जिंदाबाद के नारे भी लगाये। दीपिका चिखलिया जिन्होंने सीता मां का किरदार निभाया और सुनील लहरी जिन्होंने लक्ष्मण का किरदार निभाया।

उन्होंने अरुण गोविल के लिए घर-घर जाकरवोट मांगे। बड़ी तादाद में जनता सड़कों पर खड़ी थी। अरुण गोविल ने जनता से हाथ मिलाया और गले मिलकर अभिवादन भी किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया। साथ ही इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, लोकसभा प्रभारी संजीव वालिया, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, जयकरण गुप्ता, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कांता कर्दम, ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज, संयोजक कमलदत्त शर्मा, विनीत अग्रवाल शारदा आदि मौजूद रहे।

11 17

‘सीता’ और ‘लक्ष्मण’ बोले, राम को पूर्ण बहुमत से जिताओ

टीवी पर प्रसारित ऐतिहासिक सीरियल रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने आज राम उर्फ अरुण गोविल के लिए वोट मांगे। दीपिका ने पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि राम के लिए वोट मांगने आई हूं। आप पूर्ण बहुमत से राम को जिताओ। मेरठ सीट को भाजपा ने प्रतिष्ठा का मुद्दा बना लिया है। देश भर में चल रही राम लहर में भाजपा ने मेरठ सीट को भावनाओं के आधार पर जीतने की तैयारी की है। यही वजह है कि रामायण के राम उर्फ अरूण गोविल को जिताने के लिए भाजपा ने ऐड़ी चोटी का जोर लगा दिया है।

जज्वाबों में जनता की भावनाओं को और धार देते हुए भाजपा ने सोमवार को शहर में रोड शो निकाला। इसको नाम भी सांस्कृतिक धरोहर यात्रा दिया। इस यात्रा में रामायण के तीनों किरदार शामिल किये गये। राम उर्फ अरूण गोविल के प्रचार के लिए खुद सीता यानि दीपिका चिखलिया व लक्ष्मण उर्फ सुनील लहरी भी खेवनहार बनकर पहुंचे। दीपिका चिखलिया तो भाजपा से पूर्व सांसद रह चुकी हैं। जबकि सुनील लहरी अभी भी अभिनय के क्षेत्र में जमे हुए हैं। दीपिका चिखलिया ने सांस्कृतिक धरोहर यात्रा के दौरान कई जगह पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत की। दीपिका ने कहा कि मेरठ वालों के बीच हम आये हैं। अब राम को पूर्ण बहुमत से जिताओ। उन्होंने कहा कि सभी के कष्ट राम ही हरेंगे।

दीपिका ने कहा कि सभी भारतीयों के लिए यह गौरव का दौर है। हम आने वाली पीढ़ी से कह सकते हैं कि हम इस इतिहास को बनाने वाले साक्षियों में से एक हैं। भाजपा को जिताकर फिर से सिंहासन पर बैठाना है। लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने कहा कि भाजपा पूरे देश में प्रचंड बहुमत से जीत रही है। हर जगह मोदी जी की लहर चल रही है। मेरठ वाले भी हमारे भाई को जिताने के लिए पूरे मनोयोग से जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बहुत ऐतिहासिक दिन है कि हम एक बार फिर से राम जी के लिए घूम रहे हैं। उन्होंने मेरठ की जनता का आभार जताते हुए कहा कि ऐसा अभूतपूर्व स्वागत वोट वाले दिन भी दिखाना है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

IPL 2026: टॉस जीतकर PBKS ने चुनी गेंदबाजी, RCB को लगा बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले...

Delhi News: महिलाओं के सपनों को उड़ान, दिल्ली सरकार देगी 10 करोड़ तक का बिना गिरवी लोन

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि...

Saharanpur News: आईएमए की बैठक में दिल की बीमारियों के आधुनिक इलाज और साइबर अपराध पर मंथन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: अंबाला रोड स्थित एक होटल के...

Saharanpur News: महेशपुर के जंगल में छह नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी, किसानों में रोष

जनवाणी संवाददाता । बड़गांव: थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर के...
spot_imgspot_img