Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

चार सालों में भी वार्डों में नहीं लगी एलईडी लाइट

  • प्रत्येक वार्ड में नगर निगम की ओर से लगाई जानी थी 25 लाइटें
  • लेकिन अभी भी कई मुख्य मार्गों पर छाया अंधेरा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नगर निगम के पार्षदों को बने चार साल का समय बीत चुका है, लेकिन ज्यादातर वार्डों के हालात बद से बदतर है। सफाई व्यवस्था तो दूर की बात वार्डों में लाइटें तक खराब हैं जो कि पिछले चार सालों में ठीक तक नहीं कराई गई हैं। वार्ड 33 के लोहियानगर और जाहिदपुर में खंभों से लाइटें तक गायब हो चुकी हैं। जबकि हाल ही में नगर निगम की ओर से प्रत्येक वार्ड के लिये 25-25 लाइटें लगाये जाने की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक कहीं भी लाइट नहीं लगाई गई हैं, जो लाइटें खराब हैं, वह भी सुधारी नहीं गई हैं।

नगर निगम लाख विकास की बात करें, लेकिन वार्डों की हालत देखकर नहीं लगता कि कहीं कोई कार्य हुआ है। जहां जहां सत्ता पक्ष के लोगों का जोर है वहां कार्य दिखाई देते हैं, लेकिन अन्य वार्डों की हालत खराब ही है। शहर क्षेत्र के वार्डों में लाइटें खंभों पर नजर आती है, लेकिन हापुड़ रोड स्थित वार्ड-33 के लोहिया नगर और जाहिदपुर में लाइटें खंभों से गायब हो चुकी है।

हापुड़ रोड स्थिति सब्जी मंडी से लोहिया नगर के एल-ब्लॉक और के-ब्लॉक की ओर जाने वाले मार्ग पर पूरे मार्ग में एक किमी का एरिया है, लेकिन कहीं पर भी लाइट नहीं लगी है। यहां रात भर अंधेरा रहता है और कोई इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है। जबकि यहां लाइट न होने के कारण कई बार हादसे तक हो चुके हैं। उसके बावजूद यहां व्यवस्थाओं को सुधारा नहीं जा रहा है।

यहां की पार्षद बसपा पार्टी से समर्थित है जो अभी तक यहां लाइटें तक नहीं लगवा पाई है। जबकि नगर निगम की ओर से प्रत्येक वार्ड में लाइटें लगवाने की बात कही जाती है, लेकिन यहां पूरे क्षेत्र में कुछ ही जगहों को छोड़कर लाइटें खंभों से गायब हो चुकी है। यही हाल यहां पूरे वार्ड में है। एल-ब्लॉक सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल के पीछे, सेंट फ्रांसिंस वर्ल्ड स्कूल के पास आदि जगहों पर कहीं लाइट नहीं है। जिस कारण यहां सड़क पर चलने वाले लागों को परेशान होना पड़ता है, लेकिन कोई इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img