Tuesday, April 28, 2026
- Advertisement -

जिले में 12 प्राइवेट अस्पतालों के लाइसेंस निरस्त

  • तीन पर एफआईआर, तीन पैथोलॉजी लैब व दो डायग्नोस्टिक सेंटर, 38 अपंजीकृत चिकित्सकों की क्लीनिक बंद कराई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अनियमितताएं बरतने वाले प्राइवेट अस्पतालों और अपंजीकृत चिकित्सकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। स्वास्थ्य विभाग ने संचालित पंजीकृत चिकित्सालयों के विरुद्ध प्राप्त शिकायत और भौतिक निरीक्षण में पाई गर्इं कमियों के चलते 12 प्राइवेट अस्पतालों के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं तीन प्राइवेट अस्पतालों के लाइसेंस निरस्त करने के साथ-साथ उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई। तीन प्राइवेट अस्पतालों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। एक प्राइवेट अस्पताल के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इसके अलावा तीन पैथोलॉजी लैब व दो डायग्नोस्टिक सेंटर और 38 अपंजीकृत चिकित्सकों की क्लीनिक बंद कराई गई।

दरअसल, जिले में बड़ी संख्या में प्राइवेट अस्पतालों में अनियमितताएं बरती जा रही थी। किसी में मरीजों के उपचार में लापरवाही बरती जा रही थी तो किसी में मानकों के अनुसार संचालन नहीं किया जा रहा था। इसकी शिकायतें लगातार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से की जा रही थीं। झोलाछाप डाक्टरों के खिलाफ भी लोगों द्वारा सीएमओ को शिकायतें की जा रही थीं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में प्राइवेट अस्पतालों और पैथोलॉजी लैब व डायग्नोस्टिक सेंटरों की जांच की गई। झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अशोक कटारिया ने बताया कि जिले में 12 प्राइवेट अस्पतालों के पंजीकरण निरस्त कर दिए गए हैं। तीन प्राइवेट अस्पतालों के लाइसेंस निरस्त करने के साथ-साथ उनके खिलाफ संबंधित थानों में एफआईआर भी दर्ज कराई गई। तीन प्राइवेट अस्पतालों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। एक प्राइवेट अस्पताल के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी गई तथा तीन पैथोलॉजी लैब व दो डायग्नोस्टिक सेंटर और 38 अपंजीकृत चिकित्सकों की क्लीनिक पर ताले लटका दिए गए।

सीएमओ ने लोगों से अपील की है कि वे बिना पंजीकृत चिकित्सालयों में अपने मरीज को भर्ती कर इलाज ना करायें, ताकि किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही जो भी चिकिलरक इन चिकित्सालयों में चिकित्सा कार्य करते हैं उनको सूचित किया गया कि वे जिन चिकित्सालयों का पंजीकरण निरस्त किया गया। उन चिकित्सालयों में किसी भी मरीज को भर्ती कर चिकित्सा कार्य ना करें।

इन प्राइवेट चिकित्सालयों पर की गई कार्रवाई

  • प्रमोद हॉस्पिटल, एल-1650 शास्त्रीनगर (पंजीकरण निरस्त)
  • सरस्वती हॉस्पिटल आईएस-165, शास्त्रीनगर (पंजीकरण निरस्त)
  • श्रीनारायण हॉस्पिटल परीक्षितगढ़ (पंजीकरण निरस्त व प्राथमिकी दर्ज)
  • एस माती, जेबीएमआर हॉस्पिटल, परीक्षितगढ़ (पंजीकरण निरस्त व प्राथमिकी दर्ज)
  • मेरठ मेडिको सेंटर परीक्षितगढ़ (पंजीकरण निरस्त व प्राथमिकी दर्ज)
  • मेमोरियल हॉस्पिटल जेल रोड जेलचुंगी (पंजीकरण निरस्त)
  • श्रीप्रेम गोस्वामी हॉस्पिटल जेलचुंगी (पंजीकरण निलम्बित)
  • नीलकंठ हॉस्पिटल गढ़ रोड (पंजीकरण निरस्त)
  • एबीएस हॉस्पिटल, कंकरखेड़ा (पंजीकरण निरस्त)
  • प्रिया हॉस्पिटल, परीक्षितगढ़ (पंजीकरण निरस्त)
  • सुपर मैक्स हॉस्पिटल, गढ़ रोड (पंजीकरण निरस्त)
  • इंडियन हॉस्पिटल, गढ़ रोड (पंजीकरण निरस्त)
  • लोट्स हॉस्पिटल, गढ़ रोड (पंजीकरण निलम्बित)
  • कायाकल्प हॉस्पिटल, दिल्ली रोड (पंजीकरण निरस्त)
  • एनएस कंगर बाइपास स्थित बहसूमा (संबंधित थाने को सूचना प्रेषित)
  1. नोट: पैथोलॉजी लैब में अल्फा पैथलैब, भावनपुर, डा. लाल पैथलैब क्लेक्शन सेंटर, दो डायग्नोस्टिक सेंटर (आरएस इमेजिंग सेंटर एवं सुविधा डायग्नोस्टिक सेंटर) का संचालन बन्द कराने की कार्रवाई की गई है।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

यज्ञ और वैदिक कर्मकांड से अधिक फल देता है मोहिनी एकादशी व्रत

पंडित पूरनचंद जोशी हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह में...

धर्म को आचरण और व्यवहार में उतारने की जरूरत

राजेंद्र बज यह एक स्थापित तथ्य है कि विशुद्ध रूप...

वोट में ही क्या धरा है?

ये लो कर लो बात। विधानसभा चुनाव का वर्तमान...

ट्रंप के लिए न निगलते न उगलते जैसे बने हालात

भारत के खिलाफ 23-24 अप्रैल की हालिया टिप्पणी और...

जारी है दल बदल की राजनीति

सिद्धांत व विचारविहीन राजनीति करते हुए अपनी सुविधा,लाभ व...
spot_imgspot_img