- सौफतपुर स्थित बिजलीघर से नांगल सोती थाने को होती है विद्युत आपूर्ति
- अफसरों के अनुसार लगभग चार लाख 66 हजार रुपये का विद्युत निगम का कर्जदार है थाना
जनवाणी संवाददाता |
नांगल सोती: बिजली विभाग के लाइनमैन की बाइक का चालान काटना नांगल सोती पुलिस को भारी पड़ गया। इससे गुस्साएं लाइनमैन ने इस घटना की जानकारी अधिकारियों को दी तो उनके कहने पर लाइनमैन ने थाने की बत्ती गुल कर दी। विद्युत निगम के अधिकारियों की मानें तो नांगल सोती थाने पर विद्युत विभाग का लगभग चार लाख 66 हजार बिजली का बिल बकाया है।

