जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: नगर के मोहल्ला बिसातियान में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने रसोई गैस सिलेंडर लगाया और तभी उसमें आग की लपटें उठने लगी। इस दौरान महिला झुलस गई और रसोई में रखा सारा सामान भी जल गया। गनीमत रही कि समय रहते मोहल्ले के लोग मौके पर आ पहुंचे और उन्होंने मशक्कत के साथ आग पर काबू पा लिया। मोहल्ला बिसातियान निवासी सोहेल की पत्नी शादमा ने बताया कि रसोई गैस सिलेंडर अभी मंगाया गया था। जब उसे रसोई में लगाया तो अचानक सिलेंडर में आग लग गई और धू धू कर जल उठा। उस समय वह घर में अकेली थी उसने हिम्मत दिखाते हुए जलते हुए सिलेंडर को रसोई से बाहर निकाला।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

