Wednesday, June 10, 2026
- Advertisement -

सलाखों के पीछे से चल रहा माफिया का गुंडाराज

  • दहशत में प्रधानपति, पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसएसपी से लगायी सुरक्षा की गुहार
  • हुजूर जेल के भीतर से भी करा सकता है मर्डर माफिया डॉन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: हुजूर जेल के भीतर से भी माफिया डॉन मर्डर करा सकता है। सलाखों के पीछे रहकर भी माफिया डॉन योगेश भदौड़ा बाज नहीं आ रहा है। वो जेल से ही अपना गैंग चला रहा है और धमकाने व धमकी दिलाने काम कर रहा है। ज्यादातर लोग उसकी दहशत के चलते मुंह नहीं खोलते

और जो मुंह खोलने की हिम्मत करते हैं, उनको ठंडा कर दिया जाता है। वो भले ही जेल की सलाखों के पीछे हो, लेकिन इलाके में उसका आतंक कायम है। दहशत का आलम यह है कि जो उससे खौफजदा हैं उनका कहना है कि जो हालात है, उसके चलते तो यही लगता है कि उसके हाथ कानून से भी लंबे हैं।

फोन से नेटवर्क का संचालन

तारीख के दौरान जो खुलेआम रेस्टोरेंट में बैठकर दरबार सजा सकता है, वो क्या नहीं कर सकता और उसकी वीडियो सामने यूं ही नहीं आया है। एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाने को पुलिस कार्यालय पहुंचे गांव भदौड़ा के मंगलसेन ने बताया कि वीडियो तो माफिया डॉन के गुर्गों ने ही जानबूझ कर माफिया की दहशत कायम करने को वायरल किया है। मंगलसेन ने पुलिस कार्यालय पर मीडिया को बताया कि सुरक्षा को लेकर उनका परिवार बुरी तरह डरा हुआ है।

यूपी टॉप मोस्ट है योगेश भदौड़ा

शातिर बदमाश योगेश भदौड़ा जेल से फोन पर अपना नेटवर्क चला रहा है। उसके गुर्गे लगातार एक्टिव हैं। योगेश भदौड़ा का रेस्टोरेंट में पार्टी करने के वीडियो के बाद अन्य आॅडियो, वीडियो सामने आए हैं। यूपी के टॉप मोस्ट 61 माफियाओं की लिस्ट में शामिल योगेश भदौड़ा अब भी गांव के लोगों को डरा धमका रहा है।

23 20

सोमवार को मेरठ जनपद गांव भदौड़ा की प्रधान गुड्डी देवी के पति मंगलसेन अपने व परिवार के जानो माल की हिफजात की गुहार लगाने का पुलिस की शरण में पहुंचे। प्रधान पति आईजी, कप्तान से मिलकर सुरक्षा की मांग की है। प्रधान पति ने पुलिस को योगेश भदौड़ा से जुड़ी आॅडियो, वीडियो भी दी है। जिसमें योगेश खुलेआम बात करता और धमकाता दिख रहा है। प्रधान पति ने कहा कि योगेश कभी भी मेरी या मेरे परिवार की हत्या करा सकता है।

कस्टडी में मोबाइल पर किस से बात करा था भदौड़ा

पुलिस कस्टडी में योगेश भदौड़ा मोबाइल पर किस से बात कर रहा था। कस्टडी में उसके पास मोबाइल कहां से आया। माफिया योगेश भदौड़ा के वायरल वीडियो और आॅडियो पर आईजी बस्ती ने जांच शुरू करा दी है। उन्होंने एसपी से पूरी रिपोर्ट मांग ली है। वहीं, जेल में मोबाइल का इस्तेमाल करने के मामले में भी रिपोर्ट तलब की गई है।

सिद्धार्थनगर जेल में बंद योगेश भदौड़ा की एक होटल पर बैठने के दौरान वीडियो दो दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। योगेश के एक युवक से मोबाइल पर बात करते हुए कुछ आॅडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इनमें योगेश भदौड़ा से एक युवक कह रहा है कि वह उसकी सरपरस्ती में बड़ा काम करना चाहता है। युवक 12 लाख रुपये में किसी की हत्या करने की बात भी कर रहा है।

पुलिस से मांगी अपने लिए सुरक्षा

प्रधान पति मंगलसेन ने कप्तान से अपील की है कि उसके परिवार को सुरक्षा मिले। शातिर योगेश का गुर्गा इरफान लगातार उसके खिलाफ षड्यंत्र रच रहा है। उसके परिवार के पीछे पड़ा है। मंगलसेन ने बताया कि उसकी पत्नी गांव में प्रधान है। योगेश भदौड़ा जेल से फोन चला रहा है। हमें परेशान कर रहा है। हमारे खिलाफ षड्यंत्र कर रहा है मेरी हत्या करा सकता है। योगेश भदौड़ा का एक गुर्गा इरफान जो हमारे गांव का रहने वाला है।

चुनाव हारने के बाद हुई दोनों में रंजिश

मंगल ने बताया कि योगेश भदौड़ा 20 सालों तक गांव का प्रधान रहा। उसने कुछ काम नहीं कराया, लेकिन पिछले चुनाव में उसकी पत्नी गुड्डी ने योगेश के खिलाफ प्रधानी का चुनाव लड़ा और जीत गई। तब से योगेश हमसे रंजिश रखता है। हमने उसे अर्श से फर्श पर ला दिया। इसके अलावा योगेश भदौड़ा ने ग्राम पंचायत की 15 बीघा जमीन कब्जाई थी। जो हमने शासन, प्रशासन की मदद से कब्जा मुक्त कराकर उससे छीन ली।

तभी से योगेश हमारी जिंदगी का दुश्मन बन गया है। वो कभी अपने गुर्गे से हमारी झूठी शिकायतें कराता है, हमें फंसाकर मारना चाहता है। उसका 12 लाख रुपये मांगने की वीडियो भी सामने आई है, जेल के बाहर जितना सक्रिय था उतना सक्रिय जेल के भीतर भी है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि जो शिकायत और वीडियो, मिले हैं उसके आधार पर जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: एनसीआर में तेज आंधी-बारिश के आसार, चेतावनी जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में...

Share Market: वैश्विक तनावों के बीच चमका भारतीय बाजार, सेंसेक्स 361 अंक उछला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव फिर...

PM Modi के 12 वर्ष पूरे, राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया लोकतंत्र में विश्वास और विकास का प्रतीक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...

Sports News: अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भारतीय टीम को बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन...

Sushmita Dev Resigns: तृणमूल को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर...
spot_imgspot_img