- महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जंयती पर आयोजित हुए कार्यक्रम
जनवाणी ब्यूरो |
सहारनपुर: मंडलायुक्त लोकेश एम ने कहा कि महात्मा गांधी केवल एक व्यक्ति नहीं रहे, बल्कि वे विचार बन कर पूरी दुनिया में पहचान बन चुके हैं। उन्होने कहा कि हम सबको महात्मा गांधी जी के जीवन को पढ़ना चाहिए और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए।
उन्होने गांधी जी के स्वच्छता प्रेम को भी अपने जीवन में उतारने की बात कही। उन्होने कहा कि गांधी जी जो बात दूसरों को कहते थे पहले वे स्वयं खुद पर लागू करते थे। विदेशों में जगह-जगह उनकी मूर्तियां इस बात का प्रमाण है कि गांधी जी के बारे में जिसने भी जाना, बिना प्रभावित हुए नहीं रह पाया। उन्होंने कहा कि सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर चलकर देश को आजादी दिलाने वाले महात्मा गाँधी और सादगी के प्रतीक लाल बहादुर शास्त्री को नमन करता हूँ।

