जनवाणी संवाददाता |
तीतरों: तीतरों-गंगोह मुख्य मार्ग पर तेजी से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने 15 वर्षीय बालक को कुचल दिया। अस्पताल ले जाते समय बालक की मौत हो गई। पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कस्बा निवासी शमशाद उर्फ भूरा खान का 15 वर्षीय पुत्र अब्दुर रहमान अपनी साइकिल से गंगोह तीतरोंं मुख्य मार्ग पर किसी काम से जा रहा था। पेट्रोल पंप के पास तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने बालक की साईकिल में जबरदस्त टक्कर मारी दी। जिसके बाद बालक सड़क पर गिर पड़ा।
ट्रैक्टर ट्रॉली का पहिया बालक के शरीर के ऊपर से उतर गया। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्राली को छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और अपनी जीप में बालक को ले जाकर गंगोह सीएचसी मे भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

