Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

महात्मा गांधी की जयंती पर सपाइयों ने रखा मौन

  • सत्तारूढ़ दल पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: सपाईयों ने ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर पार्टी कार्यालय पर दो घंटे तक मौन व्रत रखकर किसान-नौजवान, व्यपपारी, श्रमिक, अधिवक्ता और विपक्ष का दमन कर सत्तारूढ़ दल द्वारा की जा रही लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ सत्याग्रह किया।

शुक्रवार को मुजफ्फरनगर रोड स्थित सपा कार्यालय पर राष्टपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सपाईयों ने सर्वप्रथम जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए, वहीं उसके बाद सपाई दो घंटे के लिए मौन धारण कर धरने पर बैठ गए।

इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में युवा बेरोजगार हैं। पूंजी निवेश और नए उद्योग में रोजगार के झूठे दावे किए जा रहे हैं। कोरोना संकट में लॉकडाउन से व्यापारिक गतिविधियां ठप हो गई हैं। रोजगार की जगह कर्मचारियों की रोजी-रोटी छीनी जा रही है। किसान की जमीन पर उद्योगपतियों की नजर है। संसद में बहुराष्ट्रीय कंपनियों और चंद उद्योगपतियों के लिए ही कानून बन रहे हैं। देश में हताशा का दौर है। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय है, अपराध बढ़ रहे हैं।

भाजपा सरकार उसके आगे बेदम दिख रही है। महिलाओं बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। सत्ता संरक्षित अपराधी निर्दोषों की हत्या कर रहे हैं। इसके अलावा केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की नीतियों से किसानों श्रमिकों के हितों को गहरा आघात लग रहा है। नीतियों से कारपोरेट घरानों को ही फायदा होगा जबकि किसान और श्रमिकों की बदहाली और बढ़ेगी। कृषि और किसान के साथ श्रमिक ने ही कठिन समय में देश की अर्थव्यवस्था को संभालता है पर अब अन्नदाता को ही हर तरह से उत्पीड़न का शिकार बनाया जा रहा है।

इस अवसर पर अशोक चौधरी, संजय राणा, डा. अनुज पंवार, जिला पंचायत सदस्य शेरसिंह राणा, डा. सतपाल कश्यप, रविंद्र प्रधान, मांगेराम मलिक, जावेद जंग आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गांधी जी के विचार आज भी प्रसांगिक : योगेंद्र

राष्ट्रीय लोकदल के माजरा रोड स्थित जिला कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान रालोद कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रालोद के जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह चेयरमैन ने कहा कि आज आधुनिकता रौ में बहकर युवा अपनी संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं।

आज देश को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के पद चिन्हों पर चलकर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। गांधी जी और शास्त्री जी की विचारों की प्रसांगिकता जितनी उनके समय थी, उतनी आज भी है। गांधी जी ने पूरे विश्व को सत्य अहिंसा का पाठ पढ़ाया। साथ ही, समाज में बुराइयों तथा कुरीतियों को दूर करने का मार्ग बताया।

इस अवसर पर रजनीश कोरी, बाबूराम पंवार, संजीव फतेहपुर, सहदेव मुखिया, पप्पू, संजीव देशवाल, कृष्णपाल प्रधान, मास्टर ईश्वर सिंह, मास्टर हरपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, सर्वेश सिंभालका, दीपक चौधरी, विकास कुमार आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img