Wednesday, May 20, 2026
- Advertisement -

Gujrat News: वडोदरा में बड़ा हादसा, महिसागर नदी पर पुराना पुल टूटा, कई वाहन नदी में गिरे, नौ लोगों की मौत

जनवाणी संवाददाता |

नई दिल्ली: गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब महिसागर नदी पर बना एक पुराना पुल अचानक ढह गया। इस हादसे में ट्रक, ऑटो, कार और बाइक सहित कई वाहन नदी में गिर गए। अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने हादसे के शिकार हुए लोगों के लिए मुआवजे का भी एलान किया है।

कब हुआ हादसा?

यह घटना सुबह करीब 8:30 बजे वडोदरा के पादरा इलाके में उस समय हुई, जब वडोदरा और आणंद जिलों को जोड़ने वाला यह व्यस्त पुल ट्रैफिक से भरा हुआ था। जानकारी के मुताबिक, पुल का एक बड़ा हिस्सा अचानक टूट गया, जिससे उस समय गुजर रहे कई वाहन सीधे नदी में गिर गए। एक ट्रक आधा लटकते हुए पुल के किनारे पर फंसा रह गया, जिसे देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने शुरू किया बचाव कार्य

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। कुछ ही देर में पुलिस, फायर ब्रिगेड और गोताखोरों की टीम भी पहुंच गई। अब तक दो शव निकाले जा चुके हैं और पांच लोगों को बचाया गया है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

43 साल पुराना पुल, रखरखाव पर उठे सवाल

बताया जा रहा है कि यह पुल करीब 43 साल पुराना था और लंबे समय से इसकी कोई मरम्मत नहीं की गई थी। हाल ही में हुई भारी बारिश से महिसागर नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया था, जिससे पुल की नींव कमजोर हो गई। विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर निरीक्षण और मरम्मत न होने की वजह से यह हादसा हुआ।

प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

यह पुल मध्य गुजरात के दो अहम जिलों—वडोदरा और आणंद—को जोड़ता था और इस पर प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते थे। पुल का इस तरह अचानक गिर जाना प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है। फिलहाल प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की बात कही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

PM Modi: देश को अलविदा कह गए भुवन चंद्र खंडूरी, पीएम मोदी ने जताया दुख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार...
spot_imgspot_img