Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

Bigg Boss 19: वीकएंड का वार होगा धमाकेदार, सलमान कराएँगे स्वयंवर, दो कंटेस्टेंट होंगे बाहर?

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। ‘बिग बॉस 19’ का सीज़न अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। हाल ही में प्रसारित हुआ फैमिली वीक दर्शकों के लिए भावनाओं से भरा और खास एपिसोड साबित हुआ। प्रतियोगियों के घरवाले शो में पहुंचे, जिससे घर का माहौल भी हल्का और सकारात्मक दिखाई दिया। अब शो तेजी से फिनाले की तरफ बढ़ रहा है और हर बार की तरह इस बार का वीकएंड का वार एपिसोड भी विशेष होने वाला है। सूत्रों के अनुसार, इस वीकएंड एपिसोड में सलमान खान एक स्पेशल स्वयंवर सेगमेंट करवाने वाले हैं, जिसमें घर के प्रतिभागियों को मजेदार टास्क और सरप्राइज़ देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ ही, इस हफ्ते दो प्रतिभागियों के एलिमिनेशन की भी पूरी संभावना जताई जा रही है।

‘बिग बॉस 19’ का नया प्रोमो रिलीज

‘बिग बॉस 19’ का नया प्रोमो रिलीज हुआ है। इसमें सलमान खान घर के अंदर स्पेशल स्वयंवर कराते दिख रहे हैं। यह स्वयंवर दरअसल, प्रतिभागी कुनिका सदानंद की बहू खोजने के लिए है। उनके बेटे अयान के लिए अशनूर, तान्या मित्तल और फरहाना में से कौन परफेक्ट बहू है, इसके लिए तीनों को टास्क दिया गया है। इस दौरान घर में काफी मस्ती-मजाक चल रहा है।

कौन बनेगी कुनिका की बहू?

सलमान खान भी काफी हंसते हुए नजर आए हैं। वे कहते हैं, ‘तान्या, फरहाना और अशनूर कौन बनेगी कुनिका की बहू’? इस पर अशनूर कहती हैं, ‘नहीं, नहीं।’ कुनिका कहती हैं, ‘क्यों क्या बुराई है मेरे बेटे में’? सलमान तीनों को पूरी बनाने का टास्क देते हैं। इस बीच वे कुनिका से कहते हैं, ‘अभी अभी खबर आई है अयान ने मंदिर में जाकर शादी कर ली है’। बता दें कि शो में बीते दिनों हंसी-मजाक के दौरान कुनिका ने कहा था कि उन्हें अशनूर जैसी बहू चाहिए।

कौन होगा घर से बेघर

‘बिग बॉस 19’ के वीकएंड का वार एपिसोड में डबल एविक्शन होने की बात कही जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार कुनिका सदानंद को घर से बेघर किया जाएगा। इसके अलावा मालती चाहर का नाम भी लिया जा रहा है। सलमान खान होस्टेड इस शो का फिनाले 07 दिसंबर को होगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img