Friday, May 22, 2026
- Advertisement -

बची रोटी से बनाएं यह गर्मागर्म समोसे, खातें ही रह जाएंगे हैरान!

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अक्सर आपने देखा होगा कि लंच हो या डिनर जब हम रोटी बनाते हैं तो रोटियां बच जाती हैं। जब वह रोटी बच जाती है तो आप उसका क्या करते हैं? ऐसे में इसे फेंकने का तो मन भी नहीं करता। तो इसी को परेशानी को हल करने के लिए आज हम आपके लिए लाएं हैं एक सोल्यूशन…

59 5

आपको आज हम उन बची हुई रोटियों की एक टेस्टी रे​सिपी बनाना सिखाएंगे। दरअसल, इन बची हुई रोटियों का हम आपको समोसा बनाना सिखा रहे हैं। वैसे भी समोसा भारतीय लोगों की पहली पंसद है। समोसे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। वैसे तो समोसा मैदे से बनता है, लेकिन आज हम आपको बचीं रोटियों का समोसा बनाना बता रहें है। तो चलिए शुरू करते है इस टेस्टी रेसिपी को बनाने में…

समोसा बनाने के लिए सामग्री

  • रोटी – 4

  • आलू उबले – 2-3

  • बेसन – 3 टी स्पून

  • हरी मिर्च कटी – 2

  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून

  • गरम मसाला – 1/2 टी स्पून

  • कलौंजी – 1/2 टी स्पून

  • हरी धनिया पत्ती – 2-3 टेबलस्पून

  • तेल – तलने के लिए

  • नमक – स्वादानुसार

58 4

  • इस रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले आप आलू उबाल कर इन्हें ठंडा कर लें। अब आलूओं को अच्छी तरह से मैश कर के पेस्ट बना लें। फिर आप कड़ाही में तेल डालें और तेल को गर्म कर लें।

  • अब उसमें कलौंजी और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकेंड के लिए भूनें। इसके बाद आलू कड़ाही में डालें और उसे चम्मच की मदद से चलाते हुए फ्राई करें। इसे कुछ मिनट तक अच्छे से भूनें।

  • अब इस ​पेस्ट में सभी मसाले और नमक डाल कर अच्छे से मिला लें। जब ये तैयार हो जाए तो इसके ऊपर धनिए की पत्तियां डालें। अब इसे अलग रख कर ठंडा कर लें।

समोसा बनाने के लिए क्या बेस लें..

60 5

समोसे को चिपकाने के लिए बेसन का गाढ़ा घोल तैयार करें। अब आप रोटी को बीच से काट लें। रोटी का एक टुकड़ा लेकर इसका कोन बनाएं और इसमें आलू की फिलिंग भरें।

61 6

लास्ट में इसे समोसे का आकार देकर बेसन के घोल की मदद से चिपका दें। अब एक कड़ाही तेल गर्म करके उसमें रोटी समोसा को डालकर डीप फ्राई करें और एक एक करके सभी समोसे बना लिजिए। अब तैयार हैं आपके गर्मागर्म समोसे तो झटपट इसे चटनी के साथ परोसें।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: दैनिक जीवन की थकान भगाए, भद्रासन है सबसे आसान उपाय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आधुनिक जीवनशैली में लंबे समय...

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, 27 नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, छह पर 5-5 लाख का इनाम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान...

Share Market: भारतीय बाजार हरे निशान में खुला, सेंसेक्स मजबूत शुरुआत के साथ 75,500 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय...
spot_imgspot_img