Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

कमबैक करना चाहती हैं मलाइका अरोड़ा

CINEWANI


बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार, फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा 50 साल की हो चुकी हैं लेकिन इसके बावजूद वह हमेशा ही अपने ग्लैमरस स्टाइल से हर किसी को प्रभावित करती रहती हैं। वह जो कुछ भी पहनती हैं, वह स्टाइल बन जाता है। वह इतनी ज्यादा ग्लैमरस और फैशनेबल हैं कि इस मामले में किसी को भी पीछे छोड़ सकती हैं। 23 अक्टूबर 1973 को मुंबई से सटे ठाणे में जन्मी मलाइका अरोड़ा ने महज 11 साल उम्र में अपने पेरेंट्स का तलाक देखा। बहुत कम उम्र में उन्होंने एमटीवी के लिए वीजे के रूप में करियर की शुरूआत की। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की ओर रुख किया।

मुंबई के जयहिंद कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद मलाइका ने मणिरत्नम निर्देशित ‘दिल से’ (1998) में महज एक आइटम ‘छैंया छैंया…।’ उनके लिए एक बड़ा ब्रेक था, उसके बाद उन्होंने कभी मुड़कर नही देखा। उनके द्वारा किए गये ‘मुन्नी बदनाम हुई…’ और ‘माही वे…’ जैसे कई आइटम डांस यादगार बन गए। बीसियों आइटम नंबर करते हुए उन्होंने हिदी फिल्मों की टॉप आइटम गर्ल के रूप में पहचान बनाई, और डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में उन्होंने न सिर्फ जज का ओहदा संभाला बल्कि अपना काम बेहद शानदार तरीके से किया। मॉडलिंग करते हुए एक ऐड फिल्म की शूटिंग के दौरान मलाइका अरोड़ा की मुलाकात अरबाज खान से हुई और उसके बाद लगभग पांच साल तक अरबाज को डेट करने के बाद मलाइका और अरबाज ने 1998 में शादी की। 2017 में मलाइका ने अरबाज खान से तलाक ले लिया था और उसके बाद से मलाइका अपने बेटे के साथ रह रही हैं और एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। मलाइका अरोड़ा उम्र में अर्जुन कपूर से 10 साल बड़ी हैं, इसलिए इन दोनों की यह रिलेशनशिप हमेशा चर्चाओं में रही है।
करीना कपूर के चैट शो ‘व्हाट वीमेन वांट’ में मलाइका अरोड़ा ने अपनी लाइफ और शादी पर ढेरों चौंकाने वाले खुलासे करते हुए बताया कि बेशक अरबाज के साथ उनका तलाक हो चुका है लेकिन आज भी वह उनके अच्छे दोस्त हैं। मलाइका और अरबाज बेटे अरहान की देखरेख मिलकर करते हैं। ‘झलक दिखला जा 8′ में जज के तौर पर नजर आने वाली मलाइका के बारे में अक्सर कहा जाता है कि उनके ग्लैमर और टेलेंट का हिंदी फिल्मों में अब तक सही इस्तेमाल नहीं किया गया लेकिन मलाइका अपने करियर से पूरी तरह संतुष्ट हैं। उनका कहना है कि उन्होंने खुद को कभी एक एक्टर समझा ही नहीं। पिछली बार मलाइका अरोड़ा ने ’एन एक्शन हीरो’ के आइटम सांग ’आप जैसा कोई…’ में आयुष्मान के साथ जबर्दस्त धमाल मचाया लेकिन यह फिल्म बॉक्स आॅफिस पर ढेर हो गई। ’एन एक्शन हीरो’ के अलावा मलाइका अरोड़ा, विशाल भारव्दाज की के आइटम नंबर ’हैलो हैलो…’ में नजर आई थीं। लेकिन इसमें भी उन्हें ज्यादा कामयबी नहीं मिल सकी लेकिन दूसरी तरफ उन्होंने ओटीटी प्लेटफार्म पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार के लिए शो ’मूविंग इन विद मलाइका’ में दर्शकों को खूब एंटरटेन किया।

इसके अलावा मलाइका अपने योगा स्टूडियो ’दीवा योगा’ के जरिये भी महिलाओं को फिट रहने के गुर सिखाती रही हैं। मलाइका अरोड़ा ‘हाउसफुल’ (2010) और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ (2014) के कैमियो में नजर आई थीं। वर्ना अब तक उन्होंने सिर्फ डांस नंबर्स ही किए हैं। और वह अपने उन डांस नंबर्स में धूम मचाती रही है। लेकिन अब वह एक्टिंग में कमबैक करना चाहती हैं। एक लंबे वक्त से मलाइका एक्साइटिंग रोल के इंतजार में है। चूंकि मलाइका को डांस बहुत पसंद हैं, इसलिए वह कोई वूमेन ओरियंटेड डांस फिल्म भी करना चाहती हैं।

मलाइका अरोड़ा को देखकर कौन करेगा कि उनकी उम्र 49 साल है। हर कोई उनकी फिटनेस और खूबसूरती का कायल है। मलाइका अपने फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। हर कोई मलाइका जैसी फिटनेस पाने की चाहत रखता है। आए दिन एक्ट्रेस की फिटनेस की कोई न कोई फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर आते रहते हैं। मलाइका अरोड़ा कई दफा बता चुकी हैं कि वह किसी तरह का डाइट प्लान फॉलो नहीं करती हैं। एक बार उन्होंने बताया था कि उनके सुबह की शुरूआत नींबू पानी से होती है। सुबह-सुबह नट्स भी खाया करती हैं। दोपहर में दाल-चावल, सब्जी, चीकन और प्रोटीन उनके खाने में रहता है। होल ग्रेन भी उन्हें पसंद है। शाम के वक्त हेल्दी क्नैक्स लेती हैं और रात में सब्जी, मीट, दालें, अंडे सब कुछ थोड़ा-थोड़ा सा खाने में रखती हैं। मलाइका अरोड़ा शाम 7 बजे ही अपना डिनर कर लेती हैं। उसके बाद कुछ भी नहीं खाती हैं। मलाइका अरोड़ा कई बार अपनी फिटनेस के राज का खुलासा करते हुए बता चुकी हैं कि अपने दिन की शुरूआत एक्ट्रेस योग से करती हैं। उन्हें योग करना काफी पसंद है। खुद को फिट रखने के लिए वह एक दिन भी योग को मिस नहीं करती हैं। इसके अलावा एक्सरसाइज भी उनकी डेली रूटीन का हिस्सा है। सबसे पहले वो सूर्य नमस्कार करती हैं और फिर ध्यान लगाती हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि वह खुद को कभी भी खाने से नहीं रोकती हैं। उनके खाने का समय फिक्स है। हर काम वो टाइम पर ही करती हैं। फिट रहने के लिए फास्टिंग भी करती हैं।


janwani address 9

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: संदीप पाठक पर कानूनी शिकंजा, पंजाब में दो गैर-जमानती मामले दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, जिन्होंने...
spot_imgspot_img