Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

डेंगू से महिला की मौत के बाद हरकत में आया मलेरिया विभाग

  • मलेरिया विभाग की टीम ने 120 घरों में किया सर्वे सात घरों में मिला लार्वा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: डेंगू से महिला की मौत के बाद जिला और नगर मलेरिया विभाग हरकत में आया। विभाग की चार टीमों ने शुक्रवार को कसेरू बक्सर पहुंचकर 120 घरों में सर्वे किया। सर्वे में सात घरों में मच्छर का लार्वा मिला। इसके बाद टीमों ने 44 घरों के अंदर और बाहर एंटी लार्वा का र्स्पे किया और मच्छर मार दवा की फॉगिंग की। टीम ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। एक व्यक्ति बुखार से पीड़ित मिला। उधर, डेथ आडिट समिति करेगी महिला की मृत्यु की हर पहलुओं की जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी।

गुरुवार को कसेरू बक्सर निवासी 34 वर्षीय रीता पत्नी ब्रिजेश की आनंद हॉस्पिटल में मौत हुई थी। अस्पताल में उक्त महिला का उपचार करने वाले डा. एनपी सिंह ने महिला की मौत डेंगू से होने की बात कही। डेंगू से महिला की मौत के बाद मलेरिया विभाग हरकत में आया। जिला मलेरिया अधिकारी डा. एसपी सिंह और नगर मलेरिया अधिकारी चार टीमों के साथ कसेरू बक्सर पहुंचे।

उन्होंने क्षेत्र के 120 घरों में डेंगू के मच्छरों का पता लगाने के लिए पानी की टंकियां, कूलर, फ्रिज, बर्तनों, एसी से निकलने वाले पानी की बाल्टियों, पक्षियों के लिए रखे गए पानी के बर्तनों में मच्छरों या लार्वा को तलाशा। कुल 284 कंटेनरों को देखा गया। सात घरों में मच्छर का लार्वा मिला। वहां पानी को फिकवाकर सफाई कराई गई और एंटी लार्वा का स्प्रे कराया गया। कुल 44 घरों में एंटी लार्वा और स्पेस स्प्रे कराया गया। घरों के अंदर और बाहर फॉगिंग भी कराई गई। टीम ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

उनसे बुखार होने के बारे में जानकारी ली। लोगों को पूरी आसतीन के कपड़े और मोजे पहनने की सलाह दी गई। तेज बुखार होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाने या सरकारी अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई। सीएमओ डा. अशोक कटारिया ने बताया कि महिला में डेंगू से मौत की पुष्टि नहीं हुई है। इसकी जांच डेथ आडिट समिति करेगी। वह हर पहलुओं से जांच करेगी। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मलेरिया विभाग ने नहीं उठाए कदम

संचारी रोगों की रोकथाम के लिए प्रदेशभर में आजकल संचारी रोग अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद मलेरिया विभाग ने डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। न तो एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया और न ही फॉगिंंग की गई। महिला की मौत के बाद कई टीमें कसेरू बक्सर पहुंची। जो कार्य शुक्रवार को कसेरू बक्सर में किया गया, यदि कुछ दिन पहले यह कार्य हो जाता तो शायद उक्त महिला डेंगू का शिकार होकर मरने से बच जाती।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

करियर अवसर: एआईईएसएल में 65 पदों के लिए आवेदन, उम्र सीमा 52 वर्ष

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआई इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (एआईईएसएल)...

Gopal Rai: हाईकोर्ट का सख्त कदम, गोपाल राय को जारी किया अवमानना नोटिस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को...

UP News: यूपी में बिजली संकट, मायावती ने जताई गंभीर चिंता, तत्काल कदम उठाने की मांग

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय...

UP News: डीआईजी कार्यालय के बाहर विवाद, सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में...
spot_imgspot_img