Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

चोरी और लूट की कई वारदात खुलासे के इंतजार में

  • बदमाश धर्म स्थलों तक को निशाना बनाने से नहीं चूक रहे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बीते एक पखवाडेÞ में हुई चोरी व लूट की वारदातों को पुलिस के खुलासे का इंतजार है। सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ ही शहर में एकाएक चोरी व लूट सरीखी वारदातें बढ़ गयी हैं। बदमाश धर्म स्थलों तक को निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। सदर बाजार थाना के शिव चौक स्थित निर्माणाधीन मंदिर तथा टीपीनगर थाना के छोटा खाटू श्याम में चोरी की वारदातों का हंगामा व धरने प्रदर्शनों के बाद भी खुलासा नहीं किया जा सका।

पुलिस चौकी से सटे शिव चौक के निर्माणाधीन मंदिर में बीते 15/16 नवंबर की रात में चोरी कर ली गयी थी। वारदात के खुलासे के लिए व्यापारियों ने धरने प्रदर्शन भी किए, लेकिन वारदात का खुलासा नहीं किया जा सका। सदर के व्यापारी नेता अमित बंसल ने बताया कि इसी दिन स्कूटी सवार महिला के कुंडल लूट लिया। इसके इसी थाना क्षेत्र में विगत दिनों गंज बाजार के गेहंू कारोबारी से खुद को पुलिस वाला बता कर सोने की अंगूठियां व चेन बाइक सवार ठग कर ले गए।

इस घटना के अलगे दिन एक और घटना इसी तर्ज पर एक होटल के भीतर घुसकर अंजाम देने का प्रयास किया गया। ये तमाम घटनाएं खुलासे का इंतजार कर रही हैं। वहीं, इस संबंध में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस टीमें लगायी गयी हैं। शीघ्र ही खुलासा कर दिया जाएगा। इन घटनाओं का अभी खुलासा भी नहीं हुआ था कि मंगलवार को ब्रहमपुरी के लिसाडी रोड पर बदमाशों ने गोदाम को निशाना बना लिया।

ये हैं चोरी की वारदातें

  • टीपीनगर थाना के छोटा खाटू श्याम मंदिर में बीते 16 नवंबर की रात को बदमाशों ने लाखों की चोरी की वारदात अंजाम दी थी। प्रधान अनिल गोल्डी ने थाने पर तहरीर दी थी। मंदिर में चोरी की वारदात से श्रद्धालुओं में पुलिस के प्रति नाराजगी है। इस मंदिर में भी चोरी की वारदात का खुलासा नहीं किया जा सका है।
  • लूट की भी तीन वारदात ऐसी हैं, जिनका पुलिस खुलासा करने में हांफ रही है। सदर बाजार थाना के रजबन निवासी इवनिंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार बदमाशों ने कानों से कुंडल लूट लिए थे। महिला के दोनों कान बुरी तरह जख्मी हो गए थे। घटना की तहरीर दी गयी थी, लेकिन लूट की वारदात का खुलासा नहीं किया जा सका।
  • मेडिकल थाना क्षेत्र में बीते रविवार को डीपीएस हापुड़ में टीचर से बाइक सवार बदमाश ने पर्स लूट लिया। पर्स में नकदी, ज्वेलरी व अन्य कीमती सामान था। टीचर से लूट की वारदात का भी खुलासा नहीं किया जा सका।
  • शहर भगत सिंह मार्केट चौराहे पर जहां तीन थानों कोतवाली, नौचंदी व लिसाड़ीगेट की सीमा लगती हैं, वहां पर ई-रिक्शा सवार माधवपुरम निवासी महिला जो किसी रिश्तेदार की मौत में जा रही थी। बाइक सवार बदमाशों ने कुंडल लूट लिए और फरार हो गए। इस वारदात का भी खुलासा नहीं किया जा सका है।

देर रात गाड़ियों में शराब पार्टी, नशे में धुत होकर करते हैं फायरिंग

मेरठ: नौचंदी थाना क्षेत्र में शहर की पॉश कालोनियों में शुमार चित्रकूट कालोनी के वाशिंदों का सुख चैन देर रात घर के पास लग्जरी गाड़ियों में चलने वाली शराब पार्टी व नशे में धुत्त होकर फायरिंग करने वालों ने छीन लिया है। यहां के परिवार अब पलायन के लिए विवश हैं। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी व जिला पंचायत अध्यक्ष से भी मदद की गुहार लगायी है।
क्षेत्र के वार्ड-67 कैलाशपुरी के पार्षद गगनदीप गौतम ने भी इस संबंध में एक पत्र जिलाधिकारी को लिखा है। नौचंदी थाना क्षेत्र में जिला पंचायत कार्यालय के पीछे जमीन का एक बड़ा टुकड़ा पड़ा है।

यहां जाने का रास्ता नौचंदी के विजय गेट के बराबर से है। नियमानुसार जमीन के इस टुकडेÞ को केवल कृषि कार्य के लिए ही भाडेÞ पर दिया जा सकता है, लेकिन तमाम कायदे कानून ताक पर रखकर जमीन के इस टुकडेÞ पर अब वाहन पार्किंग चलायी जा रही है। यहां सैकड़ों गाड़ियां पार्क की जाती हैं। कृषि कार्य के लिए जो जमीन है उसको गाड़ियों की पार्किंग के लिए कैसे और किसने दे दिया, चित्रकूट सोसाइटी के अध्यक्ष भाजपा नेता अंकुर गोयल ने बताया कि जिला पंचायत के अधिकारी इस पर कुछ भी बताने को तैयार नहीं।

उन्होंने बताया कि रात में यहां असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं। लग्जरी गाड़ियों में रात भर शराब पार्टियां की जाती हैं। शराब के नशे में धुत होकर कई बार फायरिंग भी की जाती हैं। इसकी वजह से चित्रकूट कालोनी का माहौल खराब हो चुका है। जब से यह अवैध पार्किंग शुरू की गयी है। तब से यहां अराजकता का माहौल है। चित्रकूट कालोनी में रहने वाले तमाम परिवार दहशत में हैं।

अवैध वसूली का वीडियो बनाने पर ट्रैफिक पुलिस का कहर

सरधना: ट्रैफिक पुलिस द्वारा चेकिंग के नाम पर लोगों से अवैध वसूली के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। मंगलवार को नानू गंगनहर पुल चौराहे पर एक युवक को ट्रैफिक पुलिस का वीडियो बनाना महंगा पड़ गया। आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस ने उसको पकड़ लिया और मोबाइल छीन लिया। इतना ही नहीं युवक की जमकर पिटाई की। इसके बाद उसको सरधना थाने में सौंप दिया। साथ ही टीएसआई द्वारा आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई। मामला सोशल मीडिया से लेकर सीएम तक ट्वीट किया गया तो पुलिस ने युवक का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।

मेरठ-करनाल हाइवे पर नानू गंगनहर पुल के निकट यातायात व्यवस्था बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस तैनात रहती है। मगर यहां व्यवस्था बनाने की जगह ट्रैफिक पुलिस चेकिंग के नाम पर राहगीरों का खूब खून चूसती है। मंगलवार को भी ट्रैफिक पुलिस रोज की तरह चेकिंग में लगी हुई थी। तभी एक युवक ने उनकी वीडियो बनानी शुरू कर दी। बस इतने पर ही पुलिसकर्मी उखड़ गए। आरोप है कि उन्होंने युवक का मोबाइल छीन लिया।

उसने खुद को पत्रकार बताते हुए विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद युवक को सरधना थाने में सौंप दिया। टीएसआई द्वारा युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई। थाने में अंदर बैठे युवक से मिलने पहुंचे उसके साथी ने वीडियो बना ली। जिसमें युवक ट्रैफिक पुलिस पर तमाम आरोप लगा रहा है। वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। सीएम समेत तमाम अधिकारियों को ट्वीट कर दी गई। मामला फैलते ही पुलिस ने युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया। इंस्पेक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने एक युवक को सौंपा था। जिसका शांतिभंग में चालान किया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img