Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

यूरिन कांड के पीड़ित छात्र की होटल में हत्या

  • दोस्त हिरासत में, पुलिस ने होटल अभिनंदन के सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर ली कब्जे में

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सीसीएसयू के गंगानगर निवासी छात्र रितिक की होटल में शराब पिलाकर हत्या कर दी गयी। इस मामले में पिता की शिकायत पर पुलिस ने मृतक के दोस्त को हिरासत में लिया है। छात्र को करीब एक साल पहले उसके दोस्तों ने पेशाब पिलाकर बुरी तरह पीटा था। उसके चेहरे व सिर पर भी यूरिन किया गया था।मृतक के पिता करन चौधरी का आरोप है कि जिन्होंने हत्या की है, वो युवक एक साल से उनके बेटे के पीछे पड़े थे। बीते साल 13 नवंबर को भी इन्होंने उसकी हत्या का प्रयास किया था। सीसीएसयू के समीप ही तब एक पार्टी में रितिक का उसके दोस्तों से कुछ विवाद हुआ था, जिसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गयी। चेहरे पर यूरिन किया गया व उसको यूरिन पीने को मजबूर किया गया।

मृतक के परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम करीब चार बजे दो युवक उनके गंगानगर स्थित मकान पर पहुंचे थे। वो रितिक को बाइक से अपने साथ लेकर गए। शाम चार बजे तक तो रितिक से बातें होती रहीं, लेकिन उसके बाद मोबाइल पर रिंग तो जाती रही, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। पूरा परिवार रितिक को लेकर परेशान होता रहा। देर रात करीब दो बजे एक युवक जिसने अपना नाम राहुल बताया, उसकी कॉल आयी। इस युवक ने रितिक की तबीयत खराब होने की बात कही और यह भी कि तुरंत मेडिकल की इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। पिता ने पुलिस को बताया कि जब इमरजेंसी वार्ड पहुंचे तो वहां मौजूद डाक्टरों ने रितिक को मृत बताया। परिजनों ने वहां हंगामा कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंच गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

रात भर रुकने के नाम पर लिया था होटल

भावनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित होटल अभिनंदन के मालिक गौरव ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम को चार युवक आए थे। उन्होंने एक रूम की जरूरत बतायी थी और कहा था कि सुबह जल्दी निकल जाएंगे। रात भर के लिए रुकना है। उन्होंने अपनी आईडी भी जमा की थी। तब शराब पार्टी जैसी कोई बात नजर नहीं आयी। ना ही उन्होंने पार्टी करने जैसी कोई बात कही। होटल मालिक ने बताया कि लेट नाइट करीब 1.30 बजे ये युवक अपने एक साथी को कंधे पर लादकर ले गए। पूरा घटनाक्रम होटल के सीसीटीवी कैमरे में मौजूद है। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने होटल के सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर कब्जे में ली है।

तीन थानों की पुलिस एफआईआर को कोई तैयार नहीं

रितिक की हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद सूचना पर तीन थानों मेडिकल, भावनपुर व गंगानगर की पुलिस मेडिकल पहुंच गयी। हालांकि शव को पहले ही मोर्चरी में रखवा दिया गया था। करीब तीन घंटे तक तीनों थानों की पुलिस लिखा-पढ़ी के मामले में एक-दूसरे के पाले में गेंद डालती रही। मामला जब अधिकारियों तक पहुंचा और फटकार लगायी गयी उसके बाद भावनपुर थाना पुलिस लिखा-पढ़ी को तैयार हुई। वहीं, इस संबंध में सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा जाएगा।

ये हुआ था एक साल पहले

13 नवंबर, 2023 को गंगानगर निवासी रितिक घर से दोस्तों के साथ पार्टी में जाने की बात कहकर निकला था। लेट नाइट उसका दोस्तों से कुछ विवाद हुआ। आरोप है कि जिसके बाद उसको बुरी तरह पीटा गया। उस पर पेशाब किया गया। इतना ही नहीं उसको पेशाब पिलाया भी गया। परिजनों का आरोप है कि घटना में पुलिस ने आशीष मलिक को जेल भेजा था। इनके अलावा अवि शर्मा, राजन, मोहित ठाकुर भी गिरफ्तार किए थे। आशीष मलिक भी कुछ समय बाद जेल से छूटकर बाहर आ गया।

नशे की लत और बुरी संगत

रितिक को नशे की बुरी लत थी। दोस्तों के सर्किल ने उसे बिगाड़ दिया था। बताया गया है कि नशे की लत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो होटलों में रूम लेकर नशा किया करते था। वह सूखा नशा करता था।

गेसूपुर में शादी समारोह में शामिल हुआ

रितिक बीती रात गढ़ रोड गेसूपुर में अपने किसी परिचित के यहां आयोजित शादी समारोह में भी शामिल हुआ था। पुलिस ने बताया कि एक वीडियो भी मिली है जो गेसूपुर शादी समारोह की है। उस वीडियो में रितिक साफ देखा जा सकता है। वह सामान्य व संयत नजर आ रहा है।

यूरिन कांड में नहीं हो पायी गवाही दुनिया से चला गया रितिक

मेडिकल थाना क्षेत्र में एक साल पहले अंजाम दिए गए सनसनीखेज यूरिन कांड का पीड़ित इंसाफ के इंतजार में दुनिया से विदा हो गया, लेकिन मेडिकल पुलिस को नामजदों की गिरफ्तारी की फुर्सत नहीं मिली। यह स्थिति तो तब है, जब एडीजी, आईजी और खुद एसएसपी लंबित विवेचनाओं को लेकर लगातार थानेदारों के पेंच कसते रहते हैं।

गंगानगर निवासी कंप्यूटर छात्र 20 वर्षीय रितिक पुत्र करन सिंह का भी मामला कुछ ऐसा ही है। करीब एक साल पहले पीवीवीएनएल के लाइनमैन करन सिंह के पुत्र रितिक के साथ मेडिकल थाना क्षेत्र में 13 नवंबर को यूरिन कांड अंजाम दिया गया था। उक्त मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने घटना में पुलिस ने आशीष मलिक को जेल भेजा था। इनके अलावा अवि शर्मा, राजन, मोहित ठाकुर के खिलाफ लिखा पढ़ी गयी थी। आशीष मलिक भी कुछ समय पहले जेल से जमानत पर बाहर आ गया।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि अवि शर्मा, राजन व मोहित ठाकुर ने मेडिकल पुलिस को मैनेज कर लिया। एक साल बाद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी। सूत्रों ने जानकारी दी है कि पुलिस और आरोपी इस मामले में समझौते के लिए तमाम हथकंडेÞ अपनाते रहे, लेकिन पिता करन ने समझौता नहीं किया। इसी मामले में सोमवार को उनकी एडीजे की कोर्ट में गवाही होनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते गवाही हो नहीं सकी। करन सिंह ने बताया कि यूरिन कांड के किसी आरोपी से उनका समझौता नहीं हुआ। जिन्होंने उनके बेटे के साथ इतना बुरा सलूक किया, उनसे भला वह कैसे समझौता कर सकते हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img