Tuesday, April 28, 2026
- Advertisement -

मेडा वीसी के चालक की हादसे में मौत, भाई घायल

  • दिल्ली रोड स्थित मेवला फ्लाईओवर ब्रिज पर दोपहर को सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेडा वीसी के चालक की सड़क हादसे में मौत हो गयी। जबकि उसके भाई की हालत नाजुक बनी हुई है। दिल्ली रोड स्थित मेवला फ्लाईओवर ब्रिज पर दोपहर को सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने सामने से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार दोनों सगे भाइयों को राहगीरों की मदद से अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार देर रात को उपचार के दौरान छोटे भाई ने दम तोेड़ दिया। जवान बेटे की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर टीपीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परतापुर थाना क्षेत्र के घोपला गांव निवासी लवी पुत्र शिवकुमार पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था। तबीयत में सुधार नहीं होने पर वह छोटे भाई के साथ बाइक पर सवार होकर शिवा बडेÞ भाई के साथ बागपत रोड स्थित एक अस्पताल में दिखाने के लिए लेकर जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वे मेवला फ्लाईओवर ब्रिज के ऊपर पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर रैलिंग से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों की मदद से शिवा को लोहियानगर स्थित अवध नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।

वहीं, दूसरी ओर बडेÞ भाई को बागपत रोड स्थित जीवन रक्षा अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। शुक्रवार दोपहर को उपचार के दौरान शिवा ने दम तोड़ दिया। वहीं, लवी की हालत भी हालत भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शिवा के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया देरा शाम को शव मिलने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। टीपीनगर पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक मेडा वीसी का चालक था और उसका बड़ा भाई छोटा हाथी चलाने का कार्य करता है।

सड़क हादसे में घायल दो कांवड़ियों की मौत, तीसरा गंभीर

कंकरखेड़ा: थाना क्षेत्र के हाइवे पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान दो कांवड़ियों की मौत हो गई। जबकि तीसरे की हालात गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी योगेश शर्मा ने बताया कि गुरुवार देर रात बाइक सवार राजस्थान अलवर निवासी सुरेंद्र और सोनू गंगाजल लेकर राजस्थान की ओर जा रहे थे। रास्ते में पैदल चल रहे एक कांवड़िये को लिफ्ट देकर बाइक पर बैठा लिया।

हाइवे पर अल्फा सिटी कॉलोनी के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें तीनों कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया। शोभापुर चौकी प्रभारी हरिमोहन ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सुरेंद्र और लिफ्ट लेने वाले कांवड़िये की मौत हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई है। शव मर्चरी पहुंचा दिए हैं।

दुर्घटनाओं में आठ कांवड़िये घायल

मेरठ: नेशनल हाइवे-58 पर शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर हुर्इं दुर्घटनाओं में आठ कांवड़िये घायल हुए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चार कांवड़िये भर्ती किए गए, जबकि चार कांवड़िये उपचार कराकर वहां से चले गए। बाहरी दिल्ली के गांव गौंडा निवासी हृदेश और व्यास शुक्ला बाइक पर हरिद्वार से पवित्र गंगा जल ला रहे थे। पीछे से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में साइड मारी। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें एम्बूलेंस से दौराला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल भेजा गया।

दोनों को कांवड़ वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया। अरुण और सुधीर निवाी सुकर्मपुर दिल्ली हरिद्वार से बाइक पर गंगा जल ला रहे थे। मोदीपुरम फ्लाईओवर से पहले कालोनी से रोड पर आए एक बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मारी। दोनों घायल हुए। पुलिस ने उन्हें एम्बूलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों को भर्ती कर लिया गया। शिवम निवासी मलियाना और राहुल निवासी मकबरा बाइक पर जल ला रहे थे।

सोफीपुर में उनकी बाइक के आगे तेजी से एक कुत्ता आया। जिसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों उपचार कराकर घर चले गए। जागृति विहार सेक्टर छह निवासी कुलदीप व अमन बाइक पर जल रहे थे। दुल्हैड़ा चुंगी पर एक कार ने उनकी बाइक में साइड मारी। दोनों घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के बाद दोनों घर चले गए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img