Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

अवैध कॉम्प्लेक्स पर गरजी मेडा की जेसीबी

  • पल्लवपुरम उदय सिटी में नोटिस के बाद भी जारी था अवैध निर्माण

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पल्लवपुरम के उदय सिटी के समीप तीन मंजिले अवैध कॉम्प्लेक्स पर गुरुवार को मेरठ विकास प्राधिकरण की जेसीबी गरजी। इस दौरान कुछ लोगों ने हंगामा कर बाधा डालने का प्रयास किया, लेकिन भारी पुलिस फोर्स व प्रवर्तन दल के गार्डों के आगे उनकी एक नहीं चली। उसके बाद जेसीबी से अवैध कॉम्प्लेक्स की तमाम दुकानों के शटर उखाड़ डाले गए। एक हिस्सा भी ध्वस्त कर दिया। प्रवर्तन दल प्रभारी जेई राकेश राणा ने बताया कि यह कार्रवाई प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिषेक पांडे के आदेश व जोनल अधिकारी अर्पित कृष्ण यादव के निर्देश पर की गयी है।

यह अवैध कॉम्प्लेक्स अजय मलिक नाम के किसी शख्स से उदय सिटी कालोनी के करीब में बनाया है। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से पहले इसको नियमानुसार नोटिस दिए गए व अन्य कार्रवाई भी चलन में लायी गयी। लेकिन उसके बाद भी अवैध कॉम्प्लेक्स में निर्माण का काम जारी रखा गया। जिसके बाद गुरूवार को जेसीबी व प्रवर्तन दल ने यह कार्रवाई की। वहीं, दूसरी ओर कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में जिसमें पल्लवपुरम के अलावा रुड़की रोड, मोदीपुरम, सोफीपुर, एकता नगर व कृष्णा नगर में हड़कंप मचा रहा।

इन इलाकों में जहां-जहां निर्माण के काम चल रहे हैं। कार्रवाई की खबर मिलने पर वहां काम बंद करा दिया गया। लेबर भी हटा दी गयी। वहीं, इस संबंध में जोनल अधिकारी अर्पित कृष्ण यादव ने बताया कि अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। एक दिन पहले मवाना रोड पर भी एक अवैध कॉम्प्लेक्स सील किया गया

निगम की जेसीबी से ठेले वालों में मची भगदड़

सदर बाजार थाना क्षेत्र के भैंसाली रोडवेज बस स्टैंड पर अवैध रूप से खड़े होने वाले चाट पकौड़ी व दूसरे ठेले वालों में भगदड़ मच गयी। दरअसल गुरुवार को निगम का प्रवर्तन दस्ता भैंसाली बस अड्डे के पास पहुंचा। दस्ते को देखते ही सड़क पर खड़े ठेलों वालों में भगदड़ मच गई। दस्ते ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। भैंसाली बस अड्डे के उत्तर-पूर्व में सड़क किनारे के झोपड़ पट्टी, खोखे हटाए। ठेले वालों को सड़क से भगाया।

जानकारी होने पर क्षेत्रीय पार्षद सुनीता प्रजापति और कुछ लोग पहुंचे। अतिक्रमण हटाने का विरोध किया। क्षेत्रीय पार्षद ने कहा कि हटाने से पहले ठेले, खोखे वालों के लिए नगर निगम स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाए। मटी रखकर चाय की दुकान चलाने वालों ने पीएम स्वनिधि योजना में मिले स्ट्रीट वेंडर के रजिस्ट्रेशन पत्र भी दिखाए। जिसके बाद अभियान बंद कर दिया गया। हालांकि नगर निगम ने आठ झोपड़-पट्टी, तीन लोहे के खोखे ध्वस्त कर दिए। इस दौरान संपत्ति अधिकारी भोलानाथ गौतम, प्रवर्तन दल प्रभारी सेवानिवृत्त कर्नल संजीव तोमर समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

हटेगा अवैध अतिक्रमण

छतरी पीर तिराहे के पास से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के संपत्ति अनुभाग के लेखपालों ने लाल निशान लगा दिए हैं। मुख्य अभियंता निर्माण देवेंद्र कुमार ने शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए है। इसके लिए पुलिस बल की मांग की गई है। लोक निर्माण विभाग को छतरी पीर तिराहे के नाले को बड़े नाले से जोड़ना है। इस बीच में कई दुकानें आ रही हैं।

10 हजार का जुर्माना वसूला

नगर निगम के राजस्व निरीक्षक राजीव चौधरी और प्रवर्तन दल ने लेफ्टिनेंट सेवानिवृत्त जसवंत सिंह तोमर के नेतृत्व में दिल्ली रोड पर प्रतिबंधित पालीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान दर्जन भर दुकानों से 22 किलोग्राम प्रतिबंधित पालीथिन जप्त की। 10,000 रुपये का जुमार्ना वसूला गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img