जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: खनन माफिया मोहम्मद हाजी इकबाल के भाई और बसपा के पूर्व एमएलसी महमूद को थाना मिर्जापुर पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। बता दें कि महमूद अली वांछित था और पिछले कुछ दिनों से पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। दो रोज पहले महमूद अली को नवी मुंबई से सहारनपुर की मिर्जापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उसके बाद उसे यहां थाना मिर्जापुर लाया गया।
पुलिस ने सोमवार को महमूद अली को कोर्ट में पेश किया और यहां से मेडिकल कराने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
अप पुलिस खनन माफिया हाजी इकबाल की तलाश कर रही है क्योंकि हाजी के परिवार में उसके तीन बेटे पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। महमूद को दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत पुलिस ने जेल भेजा है क्योंकि पिछले दिनों उस पर इन्हीं धाराओं में मुकदमा कायम किया गया था। अब हम्मद हाजी इकबाल की बारी है और पुलिस लगातार जाल बिछाए हुए हैं ताकि हाजी इकबाल को भी गिरफ्तार किया जाए।

