Tuesday, January 20, 2026
- Advertisement -

पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह की हरिद्वार में अस्थि विसर्जित

  • उत्तम शुगर मिल उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह रहे मौजूद

जनवाणी ब्यूरो |

नांगल सोती: पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित की गई। जिसमें उनके परिवार सहित पूर्व सांसद राजा भारतेन्द्र सिंह व उत्तम शुगर मिल के उपाध्यक्ष नरपत सिंह के अलावा जिला बिजनौर के अनेक गणमान्य लोग भी अस्थियां विसर्जन में साथ रहे।

रविवार को उत्तम शुगर मिल बरकतपुर उपाध्यक्ष नरपत सिंह और पूर्व सांसद भारतेन्द्र सिंह पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह की अस्थियां विसर्जित करने के दौरान हरिद्वार ब्रह्मा कुंड पर मौजूद रहे।

नरपत सिंह ने बताया कि 27 सितंबर को बीमारी के चलते पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह की मृत्यु हुई थी और उनसे बहुत गहरा नाता होने के कारण हरिद्वार ब्रह्मा कुंड पर उनकी अस्थियां विसर्जित करने के दौरान वह वहां मौजूद रहे।

उन्होंने बताया कि जसवंत सिंह के पुत्र भूपेंद्र सिंह ने विधि विधान पूर्वक अस्थियां विसर्जन कार्यक्रम को पूर्ण किया। इस दौरान दूरदराज से अनेक गणमान्य लोगों की यहां उपस्थिति रही। इस मौके पर पूर्व सांसद बिजनौर राजा भारतेन्द्र सिंह भी मौके पर मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: युवराज की मौत, पिता ने किया खुलासा, दफ्तर से देर से घर लौटने की बताई वजह

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 स्थित टाटा...

Shamli News: पुलिया से टकराकर कार पलटने से दो लोगों की मौत

जनवाणी संवाददाता । शामली: आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में कुडाना मार्ग...

UP News: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी सपा, अखिलेश यादव ने सांसदों की बैठक बुलाई

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव...
spot_imgspot_img