Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

कांवड़ में लापता हुई महिला मिली, परिजनों से मिलाया

  • महिला को पुलिस ने बरामद कर लिया

जनवाणी संवाददाता |

रुड़की: कांवड़ मेले में लापता महिला को पुलिस ने बरामद कर लिया। परिजनों ने उसे मृत समझ लिया था। महिला को लंढौरा क्षेत्र में लावारिस हालत में देखा गया। श्रावण मास के कांवड़ मेले में हरिद्वार जल लेने आई एक 45 वर्षीय महिला लापता हो गई थी। महिला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से आई थी। इसके साथ कई और लोग भी शामिल थे। लेकिन अपने सहयोगियों से बिछड़ने के बाद वह उनसे मिल नहीं पाई थी।

महिला कुछ मानसिक रूप से भी परेशान नजर आई। आठ अक्तूबर की देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि लंढौरा क्षेत्र में एक 45 वर्षीय महिला लावारिस हालत में घूम रही है। सूचना पर कोतवाली से महिला कांस्टेबल तथा अन्य उपनिरीक्षक लंढौरा पहुंचे। महिला काफी थकी हुई और भूखी भी थी। उससे पूछताछ शुरू की, लेकिन वह ज्यादा जानकारी नहीं दे पा रही थी। वह केवल अखलास गोरखपुर कह रही थी।

इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने मामले की जांच वरिष्ठ उप निरीक्षक दीप कुमार को सौंपी। जिनके द्वारा गूगल के माध्यम से महिला द्वारा बताए जा रहे दोनों शब्दों को सर्च किया गया। यह शब्द सर्च होने के बाद गोरखपुर जनपद के थाना बेरीपार पर जाकर मिला। गूगल के माध्यम से ही थाना बेरीपार का फोन नंबर निकाला गया। जिसके बाद वहां के थानाध्यक्ष से फोन पर बातचीत की गई तथा उन्हें पूरी घटना से अवगत कराया गया।

उन्होंने अखलास जगह पर पुलिस कर्मियों को भेजकर महिला के संबंध में जानकारी जुटाई। महिला के पुत्र मनी और रमेश प्रसाद ने फोन पर ही अपनी मां को पहचान लिया तथा वह भावुक हो गया। मंगलवार को रमेश अपने अन्य परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचा तथा अपनी मां से मिलकर भावुक हो उठा। महिला का नाम सुशीला देवी पत्नी रमेश प्रसाद, निवासी जंगल अखलास कुंवर टोला थाना बेरीपार, जिला गोरखपुर उत्तर प्रदेश बताया गया है। पुलिस ने महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img