Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

लापता युवक की गोली मारकर हत्या की

  • विगत रात्रि से युवक था घर से लापता
  • किसी व्यक्ति के फोन आने पर युवक गया था मिलने के लिये, खेतों में पड़ा मिला युवक का शव

जनवाणी संवाददाता |

ख़तौली: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी लापता युवक का गोली लगा शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। वही घटना की सूचना पर मौके पर पहुचीं कोतवाली पुलिस सीओ खतौली ने शव को कब्जे में लेकर घटना स्थल की गहनता से जांच पड़ताल की और डाग स्कॉयड की मदद से हत्यारोपी तक पहुचनें का प्रयास किया, मगर पुलिस हत्यारोपी का सुराग नही लगा सकी, जिसके बाद पुलिस ने शव की पहचान होने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है, उधर युवक की हत्या से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, हत्यारोपी ने युवक की सीने में गोली मारकर हत्या की है। पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों से मामले की जानकारी की है, बताया गया है, कुछ दिन पूर्व मृतक युवक जेल से जमानत पर छुटा था। वही परिजनों ने गांव के एक युवक के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव छछरपुर निवासी 23 वर्षीय सूरज पुत्र सोहनवीर मजदूरी का कार्य करता था, गुरुवार की देर शाम जब सूरज अपने घर पर था तभी किसी अज्ञात व्यक्ति का उसके पास फोन आया जिसके बाद सूरज फोन पर बात करते हुए उक्त व्यक्ति से मिलने चला गया। इस दौरान जब सूरज देर रात तक घर वापस नही लोटा तो उसके परिजनों ने उसकी गांव में तलाश की मगर सूरज का परिजनों को कुछ पता नही चल पाया। परिजनों सूरज के मोबाइल पर भी संपर्क किया। मगर युवक का फोन रेंज से बाहर मिला, जिसके बाद परिजन खतौली थाने पहुचें और लापता सूरज की गुशुदगी की तहरीर पुलिस को दी, इसके बाद पुलिस भी लापता युवक की तलाश में जुट गयी, उधर शुक्रवार को जब गांव के ही कुछ किसान अपने खेतों में कार्य करने के लिए जा रहे थे। तो ग्रामीणों की नजर गांव के ही सतीश पुत्र मोहर सिंह के खेत पर युवक के शव पर पड़ी देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी, शव मिलने की सूचना पर पुलिस प्रसाशन में भी हड़कम मच गया, आनन फानन में मौके पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना स्थल की जांच पड़ताल करने के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया।

16 3

जहा ग्रामीणों ने युवक के शव को देख कर युवक की पहचान लापता युवक सूरज पुत्र सोहनवीर निवासी गांव छछरपुर के रूप में की, सूरज की अज्ञात बदमाश ने सीने में गोली मार कर हत्या की हुई थी। वही सूरज की हत्या की खबर आस पास के गांव में आग की तरह फैल गई, और मौके पर दर्जनों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई सूरज की हत्या होने की सूचना के बाद उसके परिजनों भी मौके पर पहुचें और युवक के शव को देखकर दहाड़े मारकर रोने लगे, परिजनों ने पुलिस के सामने आरोप लगाया की सूरज की रंजिशन हत्या की गयी है, उन्होंने पुलिस से हत्यारोपी को पकड़ने की मांग की, सूरज की मौत से कोहराम मच हुआ है, और परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल था। वही पुलिस ने सूरज के शव की परिजनों से पहचान कराने के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही सीओ राजीव कुमार सिंह, कोतवाली संजीव कुमार सिंह ने डॉग स्कॉयड के साथ घटना स्थल की गहनता से जांच पड़ताल की, बताया गया है, मृतक युवक किसी मामले में कुछ दिन पूर्व ही जेल से जमानत बहार आया था, और गांव में रहकर मेहनत मजदूरी कर रहा था। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गांव के ही सोनू उर्फ आकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, युवक की मौत से गांव में शोक की लहर बनी हुई है।

इस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया परिजनों ने गांव के ही युवक पर रंजिशन सूरज की हत्या करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है, जिस पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुट गयी है। उधर घटना के बाद दो समुदाय मेंं तनातनी का माहौल बना हुआ था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img