- विधायक प्रसन्न चौधरी ने समाज कल्याण मंत्री को लिखा पत्र
जनवाणी संवाददाता |
शामली: विधायक प्रसन्न चौधरी ने उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण को पत्र लिखकर बताया कि उत्तर प्रदेश में दिव्यागजनों की स्थिति अत्यन्त दयनीय है, जिनके पास न तो रोजगार है और न ही स्वारोजगार है। दिव्यांगजन एवं उनका परिवार अपने आप को समाज पर बोझ समझकर अपना जीवन व्यतीत कर रहे है। आर्थिक स्थिति से परेशान दिव्यांगों को परिवार का पालन-पोषण एवं आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विधायक प्रसन्न चौधरी ने समाज कल्याण मंत्री से मांग की है कि दिव्यांगों को बीपीएल श्रेणी में सम्मिलित करने से सरकार द्वारा दिये जाने वाली सुविधा का लाभ मिलना उनके भविष्य के लिए एक अच्छा कदम होगा। पूर्व में राजस्थान सरकार द्वारा भी दिव्यांगों के हितो में इस प्रकार का निर्णय लिया जा चुका है। इसलिए उत्तर प्रदेश के दिव्यांगजनों के उज्जवल भविष्य हेतु सहानुभूतिपूर्वक उन्हें बीपीएल श्रेणी में सम्मिलित किया जाना चाहिए।

