जनवाणी ब्यूरो |
हरिद्वार: जिला भाजपा कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बिहार चुनाव में एनडीए को मिली जीत एवं उत्तर प्रदेश तथा मध्यप्रदेश में हुए उपचुनाव में सर्वाधिक सीटें जीतने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि सभी प्रदेशों में भाजपा को मिला जनादेश साबित करता है कि जनता प्रधानमंत्री पीएम मोदी की कार्यशैली, ईमानदारी व सुशासन का कितना सम्मान करती है।
प्रधानमंत्री के द्वारा देश में चलाए जा रहे सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास संकल्प सराहनीय है और जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की चिंता करती है, वह अनुकरणीय है। जिस भी प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।
वह प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है और वहां पर समाज के हर वर्ग का कल्याण हो रहा है। भाजपा की सरकार के द्वारा सभी वर्गों की चिंता की जा रही है। मैं इस अवसर पर इन प्रदेशों की जनता का आभार एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं इस अवसर पर जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, खानपुर मंडल अध्यक्ष डॉ सुभाष सैनी, अशोक सैनी, लक्ष्मण सिंह नागर, हर्ष प्रताप, कुलवंत राय मचल, संदीप चनालिया, रूपांजलि आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

