जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया कि वह विकलांग वृद्ध विधवा किन्नर युवा एवं गरीब महिला वर्गों के लिए काम करते है। उनका एक भतीजा एक अखबार में पत्रकार है। खनन माफियाओं द्वारा उसको जान से मारने का प्रयास किया गया। उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की गई। उसका मोबाइल तोड़कर छीन लिया गया।
एमआर पाशा ने इस संबंध में एसपी बिजनौर को कॉल की तो उन्होंने कॉल नहीं उठाई। पीआरओ साहब ने फोन उठाया और उनकी बात नहीं कराई। एसपी ग्रामीण को कॉल कि उन्होंने ही फोन पर बात नहीं की। इसी संबंध में चार अक्टूबर को राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन बैनर तले एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे तथा एमआर पाशा राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन एसपी कार्यालय पर आत्मदाह करेगा।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
अधिकर्ता विशाल शर्मा 9837109552

