Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

Mumbai Heavy Rainfall: लगातार बारिश से मुंबई बेहाल, बीएमसी ने स्कूल-कॉलेज किए बंद

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सोमवार सुबह मुंबई के निवासियों की नींद जोरदार बारिश के साथ खुली। लगातार भारी वर्षा के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई और आसपास के क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। इस चेतावनी के मद्देनज़र बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने एहतियातन कदम उठाते हुए शहर के स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है।

शहर के कई इलाकों में लगातार तीसरे दिन हुई तेज बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गईं। अंधेरी सबवे और लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स जैसे निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे ट्रैफिक पर असर पड़ा। मुंबई की लाइफलाइन मानी जाने वाली लोकल ट्रेनें करीब 10 मिनट की देरी से चल रही थीं। हालांकि, किसी भी सेवा को पूरी तरह बंद नहीं किया गया। मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर कुछ निचले इलाकों में पानी भरने और कुर्ला व तिलक नगर स्टेशनों के बीच ट्रैक चेंजिंग प्वाइंट फेल होने के कारण सेवाएं प्रभावित रहीं।

कुछ हिस्सों में इतनी तेज बारिश हुई कि वाहन चालकों को दिखना भी मुश्किल हो गया और वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। आईएमडी ने अपने ताजा बुलेटिन में मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों के लिए अगले दो दिनों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार सुबह तक बीते 24 घंटों में सांताक्रूज में 99 मिलीमीटर और कोलाबा में 38 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

अकासा एयर और इंडिगो जैसी एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी कि वे अतिरिक्त समय लेकर हवाई अड्डे के लिए रवाना हों, क्योंकि कुछ रास्तों पर भारी ट्रैफिक देखा गया। अंधेरी उपमार्ग पानी भरने के कारण बंद कर दिया गया है। यातायात पुलिस ने जानकारी दी कि अब ट्रैफिक ठाकरे ब्रिज और गोखले ब्रिज से मोड़ा जा रहा है।

वाकोला ब्रिज, हयात जंक्शन और खार सबवे जैसे इलाकों में भी पानी भरने की खबर है, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। लगातार बारिश को देखते हुए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने दोपहर 12 बजे के बाद की शिफ्ट वाले स्कूलों और कॉलेजों के लिए छुट्टी की घोषणा की।

बीएमसी ने एक्स पर लिखा, आज सुबह से लगातार हो रही बारिश और छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर, उन सभी स्कूल और कॉलेज के लिए अवकाश घोषित किया गया है, जो दोपहर बाद की पाली में चलते हैं।

मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन्द्र भारती ने नागरिकों से सतर्क रहने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, मुंबई वासियों से निवेदन है कि भारी बारिश के बीच सतर्क रहें। कई इलाकों से पानी भरने और कम दृश्यता की खबरें आ रही हैं। जरूरी न हो तो बाहर न निकलें और यात्रा की योजना सोच-समझकर बनाएं। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह अलर्ट पर हैं और किसी भी आपात स्थिति में 100, 112 या 103 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

अकासा एयर ने एक्स पर लिखा, मुंबई, बंगलूरू, गोवा और पुणे के कुछ इलाकों में भारी बारिश के कारण हवाईअड्डे की ओर जाने वाले रास्तों पर ट्रैफिक काफी धीमा है। यात्रियों से निवेदन है कि वे एयरपोर्ट समय से पहले पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय रखें। इंडिगो एयरलाइन ने भी यात्रियों को जल्दी निकलने और ऐप या वेबसाइट से फ्लाइट स्टेटस चेक करते रहने की सलाह दी। एयरलाइन ने लिखा, मुंबई में लगातार बारिश हो रही है और सड़क यातायात पर असर पड़ रहा है। हवाई अड्डे की ओर जाने वाले कुछ रास्तों पर पानी भर गया है। हमारी हवाई अड्डे की टीम आपकी सहायता के लिए तैयार है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

किसानों के लिए वरदान हैं बैंगन की टॉप 5 किस्में

किसानों के लिए बैंगन की खेती में बेहतर उत्पादन...

धान उगाने की एरोबिक विधि

डॉ.शालिनी गुप्ता, डॉ.आर.एस.सेंगर एरोबिक धान उगाने की एक पद्धति है,...

बढ़ती मांग से चीकू की खेती बनी फायदेमंद

चीकू एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ...

झालमुड़ी कथा की व्यथा और जनता

झालमुड़ी और जनता का नाता पुराना है। एक तरफ...

तस्वीरों में दुनिया देखने वाले रघु रॉय

भारतीय फोटो पत्रकारिता के इतिहास में कुछ नाम ऐसे...
spot_imgspot_img