Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

नगर निगम ने 15 साल पुराना अतिक्रमण किया ध्वस्त

  • अतिक्रमण मुक्त करायी जमीन का बाजार मूल्य 50 लाख से अधिक

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: जनसुनवाई में आयी एक शिकायत का निस्तारण करते हुए नगर निगम ने जेसीबी की मदद से पुल दालमण्डी के निकट एक 15 साल पुराना अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया। अतिक्रमण मुक्त करायी जमीन का बाजार मूल्य 50 लाख रुपये से अधिक बताया जाता है।

बाजार मोरगंज स्थित शादीराम बालमुकंुद घेर निवासी रत्नी देवी ने गत 12 जुलाई 2022 को जनसुनवाई में एक पत्र देकर शिकायत की थी कि उनके घर के बाहर सरकारी सड़क पर अवैध रुप से अतिक्रमण किया गया है। अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने बताया कि इसके जवाब में अतिक्रमणकारी का कहना था कि उसे उक्त 55 वर्ग मीटर भूमि नजूल भूमि में आवंटित है। लेकिन जांच उपरान्त यह आवंटन फर्जी/संदिग्ध पाया गया। अतिक्रमणकारी आवंटन के सम्बंध में कोई पुख्ता सबूत भी नहीं दे पाया।

88 8

अपर नगरायुक्त ने बताया कि इस पर नगरायुक्त के आदेशों के अनुक्रम में उक्त आवंटन गत 23 मार्च को रद्द कर दिया गया और अतिक्रमणकारी को सूचित कर दिया गया था कि तीन दिन के भीतर वह अपना अतिक्रमण वहां से हटा लें अन्यथा अन्यथा नगर निगम द्वारा अपने संसाधनों से उक्त अवैध अतिक्रमण को हटा दिया जायेगा।

अपर नगरायुक्त ने बताया कि उक्त अतिक्रमण न हटाये जाने पर अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम ने प्रवर्तन दल को साथ लेकर जेसीबी की मदद से उसे ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी, सुपरवाइजर मोहम्मद तोसीफ, व अमित चौधरी तथा प्रवर्तन दल के नरेश चंद, जगपाल, पवन, शिवकुमार व प्रवीण आदि शामिल रहे।


50 बडे़ बकायादारों के भवनों की कुर्की करेगा निगम

अवकाश के बाद भी 30 मार्च को खुला रहेगा निगम का कैश काउंटर

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर में घंटाघर व दिल्ली रोड सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों के 50 से अधिक बड़े बकायादारों के भवनों की अगले दो दिनों में कुर्की की जायेगी। इन बकायादारों पर कई साल से काफी रकम बकाया है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने बकायादारों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपनी बकाया रकम जमा करा दें। उन्होंने बताया कि कल रामनवमी अवकाश के बावजूद बकायादारों की सुविधा के लिए निगम का कैश काउंटर खुला रहेगा।

नगर निगम ने टैक्स वसूली के लिए बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई काफी तेज कर दी है। कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि रेलवे रोड़, घंटाघर, बेहट रोड, खत्ताखेड़ी तथा दिल्ली रोड़ पर अनेक भवन स्वामियों पर टैक्स की काफी रकम बकाया है। इन बकायादारों को कुर्की के नोटिस जारी किये जा चुके है। कुछ बकायादारों ने नोटिस के बाद टैक्स जमा कराया है लेकिन कुछ बकायादार टस से मस नहीं हो रहे है। उन्होंने बताया कि इन भवन स्वामियों की कुर्की की तिथि पूर्ण हो चुकी है। अब अगले दो दिनों में इन भवनों पर कुर्की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी ने सभी बकायादारों से अपील की है कि वे तुरंत अपनी बकाया राशि जमा करा दें, अन्यथा उनकी सम्पत्ति सील या कुर्क की जायेगी। उन्होंने बताया कि कल ब्रहस्पतिवार 30 मार्च को अवकाश के बावजूद बकायादारों की सुविधा के लिए नगर निगम का राजस्व विभाग व कैश काउंटर खुला रहेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img