Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

इजराइल के खजूरों से रोजा नहीं खोलेंगे मुस्लिम

  • इजराइल ब्रांड की खजूरों के बॉयकॉट का अभियान शुरू
  • सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किया जा रहे बॉयकॉट के संदेश

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: इजराइल द्वारा फिलिस्तीन जा रही सैन्य कार्रवाई को लेकर यहां के बड़ी संख्या में मुस्लिम खफा है। मुसलमानों ने इस बार मुकद्दस रमजान में रोजा खोलने में इजराइल की खजूरों का बॉयकॉट का ऐलान किया है। इसके लिए कुछ मुसलमानों द्वारा सोशल मीडिया पर अभियान चला कर सभी मुसलमानों से इजराइल की खजूरों और इजराइली कंपनी की खजूरों से रोजा न खोलना की अपील की जा रही है।

इजराइल और फिलिस्तीन के बीच लगभग छह माह से युद्ध चल रहा है। इस युद्ध में दोनों ओर से हजारों लोगों की जान जा चुकी है। इस युद्ध में फिलिस्तीन में आम नागरिकों के हताहत होने व उनकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से भारत में बड़ी संख्या में मुसलमानों में गुस्सा है । इस युद्ध के दौरान कई बार मुसलमानों ने इजराइल के उत्पादों के बहिष्कार कर उनकी खरीदारी न करने की अपील की।

अब कुछ मुसलमानों द्वारा सोशल मीडिया पर अगले माह शुरू होने वाले मुकद्दस रमजान में इजराइल की खजूरों या इजराइल की कंपनी की खजूरों के बहिष्कार करने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। लोगों से रोजा इफ्तार में कंपनियों की खजूरों से परहेज करने का आह्वान किया जा रहा है। मुकद्दस रमजान में सभी मुस्लिम रोजा इफ्तार खजूरों से करते हैं। रमजान में ईरान, इराक, सऊदी अरब, जॉर्डन की खजूरों की जबरदस्त बिक्री होती है।

24 8

इजराइल की खजूर भी बाजार में आतीं है। हालांकि यह महंगी होती है। इनकी बिक्री कम होती है। इस बार रमजान में इजराइल की खजूरों की बॉयकॉट की अपील पर यदि मुसलमानों ने अमल किया तो इजराइल को झटका लग सकता है। हिमाचल फ्रूट कंपनी के मोहम्मद सद्दाम का कहना है कि यहां सऊदी अरब, इराक और ईरान की खजूर ज्यादा बिकती हैं। दुबई की खजूरों की भी खासी बिक्री होती है। इजराइल की ब्रांड की खजूर दिल्ली में आती हैं।

यहां उनकी डिमांड कम है। इजराइल की खजूरों का बहिष्कार होने से निश्चित रूप से सऊदी अरब, ईरान और इराक की खजूरों की डिमांड बढ़ेगी। शहर काजी जैनूससाजिद्दीन का कहना है कि इजराइल जालिम मुल्क है, वह फिलिस्तीन में बेगुनाह लोगों पर जुल्म कर रहा है। इसलिए वहां के हर उत्पाद का बहिष्कार किया जाना चाहिए। इजराइल की कुछ ब्रांड की खजूर भारत में भी आती हैं। उनका भी बहिष्कार किया जाना चाहिए।

पहले भी हो चुका इजराइल के उत्पादों का बहिष्कार

फिलिस्तीन और इजराइल के बीच लंबे समय से युद्ध चल रहा है इस युद्ध की शुरुआत होने के साथ ही यहां भी मुसलमानों ने इजराइल की कार्रवाई को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए वहां के उत्पादों के बहिष्कार की अपील की। इजराइल की कंपनियों के उत्पादों की लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल करके उन्हें न खरीदने की अपील की गई। डिब्बों के दूध चॉकलेट चिप्स वेफर्स आदि खाद्य उत्पादों का उपयोग न करने की अपील की गई। अब इजराइल के खजूर का भी बहिष्कार करने का आह्वान किया जा रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img