Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

नैक की तैयारियां पूरी, आज आएगी टीम

  • टीम के सामने विवि रखेगा अपनी उपलब्धियां
  • नैक को लेकर विवि के सभी विभागों ने की स्पेशल तैयारी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विवि की ओर से नैक निरीक्षण को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। नैक की टीम बुधवार की रात तक विवि परिसर में पहुंच जाएगी। नैक निरीक्षण के चलते विवि को पूरी तरह चमका दिया गया है और सभी विभागों की ओर से नैक टीम के स्वागत के लिए स्पेशल तैयारी भी की गई है।

बता दें कि चौधरी चरण सिंह विवि के अंतर्गत वेस्ट यूपी के छह जिले आते हैं, जिनमें 700 से अधिक कॉलेज विवि के अंतर्गत है। दो से चार मार्च तक विवि में नैक निरीक्षण होना हैं, जिसके लिए टीम एक मार्च को ही विवि में पहुंच जाएगी। नैक को लेकर विवि को पूरी तरह से चमका दिया गया है।

इस दौरान जहां दीवारों पर पुलवामा हमले को दर्शाती हुई आकृतियां उकेरी गई हैं, वहीं विवि परिसर के नए पार्क में स्क्रैप तैयार किए गए है और हिरण को भी सजाया गया है। सेंट्रल लाइब्रेरी का भी पूरा स्वरुप बदल दिया गया है। विवि स्तर पर नैक के लिए 60 बिंदुओं पर तैयारी की गई हैं,

जो कि पूरी हो चुकी है। विवि कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला सभी विभागाध्यक्षों का प्रजेंटेशन पहले की करा चुकी है। कुलपति का प्रयास है कि इस वर्ष विवि को ए प्लस प्लस ग्रेड मिल जाए। ग्रेड मिलने के बाद विवि प्रदेश के उच्च विवि में शामिल हो जाएगा। अब तक विवि को नैक से बी ग्रेड मिला हुआ है। अब अगर ए मिलता है तो विवि के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।

उद्यान विभाग कराएगा लैंड स्केप

विवि में चार चांद लगाने के लिए उद्यान विभाग ने भी विवि के अंदर काफी काम किया है। जहां एक ओर उद्यान विभाग लैंड स्केप का काम कर रहा है वहीं विवि को सजाने में भी पूरी मेहनत कर रहा है।

कुलपति ने किया केंद्रीय पुस्तकालय का निरीक्षण

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय का भ्रमण किया तथा पुस्तकालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं संसाधनों की जानकारी ली। विश्वविद्यालय के पुस्तकालय अध्यक्ष डा. जमाल अहमद सिद्दीकी ने बताया कि हमारा पुस्तकालय पूर्ण रूप से आटोमेटेड है। तथा इसमें 30 साफ्टवेयर प्रयोग में लाया जा रहा है। पुस्तकालय में एलएमएस सुविधा भी उपलब्ध है,

10

जिसके माध्यम से पुस्तकालय में उपलब्ध सभी किताबों की उपलब्धता के सन्दर्भ में जाना जा सकता है। पुस्तकालय में 125 डिजिटल स्कैनर के माध्यम से लाइब्रेरी के रिसोर्सेस का बढ़ाया जा सकता है। पुस्ताकलय में पिछले पांच वर्षों में लगभग 5 करोड़ रुपये की किताबें, शोध जर्नल, ई जर्नल खरीदे गए हैं पुस्तकालय में उपलब्ध वोल्यूम की संख्या 161664 है

वहीं टाइटिल की संख्या 114879 जर्नल के वोल्यूम की संख्या 31800 पीएचडी थीसिस 14650 पत्रिकाओं की संख्या 52 तथा नियमित रूप से आने वाले समाचार पत्रों की संख्या 17 है । पुस्तकालय ई रिसोर्स के मामले में भी समृद्ध है लगभग 8000 ई जर्नलस, 20175 ई थीसिस तथा एनडीएल, वर्ल्ड ई बुक लाइब्रेरी तथा साउथ एशिया आर्काइव एक्सेस भी पुस्तकालय में उपलब्ध है। पुस्तकालय में अलग से ई रिसोर्स सेन्टर उपलब्ध है जो सुबह 8 बजे से 5 बजे सांय तक खुला रहता है तथा शोध डिवीजन भी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव में कमी के संकेत, शेयर बाजार में उछाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार...

Saharanpur News: सहारनपुर में सघन पैदल गश्त, बाजारों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ी सक्रियता

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए...
spot_imgspot_img