Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

नगीना-बुंदकी रोड पर छोईया नदी में कार गिरने से युवक की मौत

  • पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार को निकलवाया
  • मृतक की पहचान धामपुर के अंकित के रूप में हुई

जनवाणी ब्यूरो |

नजीबाबाद: नगर के नगीना-बुंदकी रोड पर छोईयां नदी में एक कार के गिर जाने से उसमें मौजूद कार सवार की मौत हो गई। सूचना मिलते ही नजीबाबाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार को नदी से निकलवाया। कार में मिले शव की पहचान धामपुर के अंकित गुप्ता के रूप में हुई।

रविवार को सुबह नगीना बुंदकी रोड पर ग्रामीणों ने छोईयां नदी में एक कार नं. यूपी20जे1188 के गिरे होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसआई प्रवीण तेवतिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार को नहर से बाहर निकलवाया गया।

मृतक की शिनाख्त अंकित गुप्ता पुत्र सुधीर गुप्ता निवासी बंदुनगर कालोनी शीला टाकीज धामपुर के रूप में हुई। पुलिस छानबीन में पता चला कि अंकित रूड़की से धामपुर अपने घर लौट रहा था। पुलिस छानबीन के अनुसार अंकित शनिवार की रात्रि को लगभग साढे आठ बजे के करीब अपनी आल्टो कार कार नं. यूपी20जे1188से धामपुर के लिए चला था।

रात्रि को लगभग 11 बजे के करीब उसकी कार के छोईयां नदी के पुल पर संभवत: स्पीड ब्रेकर पर उसकी कार के अनियंत्रित होकर नदी में गिरने की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं काफी देर तक पानी में पड़े रहने से अंकित की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी।

सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। एसआई प्रवीण तेवतिया ने बताया कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है। सूचना पर उसके परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे और उनके समक्ष पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उधर, ग्राम प्रधानपति हिमांशु राजपूत ने बताया कि उक्त पुलिया के निर्माण के लिए सात माह पूर्व मंजूरी मिल चुकी है लेकिन लोक निर्माण विभाग ने अभी तक भी पुलिस का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया है। साथ ही खुशहालपुर मड़का स्थित पुलिया भी क्षतिग्रस्त है। जिसके संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

किसानों के लिए वरदान हैं बैंगन की टॉप 5 किस्में

किसानों के लिए बैंगन की खेती में बेहतर उत्पादन...

धान उगाने की एरोबिक विधि

डॉ.शालिनी गुप्ता, डॉ.आर.एस.सेंगर एरोबिक धान उगाने की एक पद्धति है,...

बढ़ती मांग से चीकू की खेती बनी फायदेमंद

चीकू एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ...

झालमुड़ी कथा की व्यथा और जनता

झालमुड़ी और जनता का नाता पुराना है। एक तरफ...

तस्वीरों में दुनिया देखने वाले रघु रॉय

भारतीय फोटो पत्रकारिता के इतिहास में कुछ नाम ऐसे...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.