- सर्वहितकारी कन्या इंटर कॉलेज प्रबंध समिति चुनाव सम्पन्न
जनवाणी संवाददाता |
गढ़ीपुख्ता: रविवार को सर्वहितकारी कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी सुभाष त्यागी ने बताया कि निर्धारित 12 पदों के लिए 12 आवेदन प्राप्त हुए सभी आवेदन सही पाए गए। निर्धारित समय तक कोई आपत्ति प्राप्त नहीं मिली। चुनाव अधिकारी सुभाष चंद्र त्यागी एवं विभागीय पर्यवेक्षक शीशराम ने विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की। जिसमें अध्यक्ष नीरज जैन, उपाध्यक्ष चरणसिंह सैनी, प्रबंधक नरेश कुमार सैनी, उप प्रबंधक प्रवीण सैनी एवं कोषाध्यक्ष रिफाकत अली चुने गए। प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्यों में अजय जैन जनेश्वर सैनी, अरुण जैन, मैनपाल सैनी, सुखपाल सिंह, मिट्ठनलाल जैन एवं राकेश सैनी चुने गए।
नवनिर्वाचित प्रबंध कार्यकारिणी के प्रबंधक नरेश सैनी ने कहा कि इस वर्ष रक्षा मंत्रालय से एनसीसी के लिए फाइल पास हो गई है। संभवत है अगले वित्त वर्ष में छात्राएं एनसीसी लेकर देश की सेवा कर सकेगी। उन्होंने बताया की छात्राओं के लिए विज्ञान, कंप्यूटर विषय के साथ-साथ अन्य विषयों में भी बालिकाएं अध्ययन कर रही हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीरज जैन ने बताया कि वह संस्था से लगभग 18 वर्षों से जुड़े हैं। संस्था के प्रति सेवा कर उत्कृष्ट कार्य करने का संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर निर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्यों का स्वागत किया।
इस अवसर पर उर्मिला शर्मा, संगीता सैनी, महेश सैनी, राजवीर सिंह, नीलेश अरोरा, धर्मपाल शर्मा, सुनील जैन, प्रवेश जैन, पुनीत जैन, जनेश्वर सैनी, अभिषेक अरोरा, श्रीपाल सैनी, दिनेश सैनी, अनुराग अरोरा, सचिन कुमार, अंकित संगल, आदि उपस्थित रहे।

