Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

Naseeruddin Shah: ट्रोलिंग के बाद नसीरुद्दीन शाह ने हटाया पोस्ट, बोले- ‘किसी की दाढ़ी जलाए बिना…’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह हाल ही में एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। बीते सोमवार को उन्होंने सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ के समर्थन में एक पोस्ट साझा किया था, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ता देख नसीरुद्दीन शाह ने न केवल वह पोस्ट डिलीट कर दिया, बल्कि उसके बाद एक और व्यंग्यात्मक टिप्पणी साझा की, जिसे ट्रोलर्स को दिया गया उनका करारा जवाब माना जा रहा है।

सेलेब्स ने भी की अभिनेता की आलोचना

अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने सोमवार को फेसबुक पर ‘सरदार जी 3’ फिल्म को लेकर ट्रोल हो रहे दिलजीत दोसांझ के समर्थन में फेसबुक पर एक संदेश पोस्ट किया था। इसे अब उन्होंने डिलीट कर दिया है, क्योंकि यह उनके फेसबुक के टाइमलाइन पर दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसा लगता है कि ये फैसला उन्होने अपनी टिप्पणियों के लिए मिल रही आलोचनाओं के चलते किया है, क्योंकि दिलजीत के समर्थन करने पर नेटिजंस के अलावा कई सेलेब्स ने भी उनकी आलोचना की।

नसीरुद्दीन शाह ने किया क्रिप्टिक पोस्ट

नसीरुद्दीन शाह ने सोमवार को किए गए पोस्ट को डिलीट करने के बाद मंगलवार को एक क्रिप्टिक संदेश फेसबुक पर लिखा है। इसमें अभिनेता ने वैज्ञानिक और दार्शनिक जॉर्ज क्रिस्टोफ लिचेनबर्ग का एक विचार साझा किया है। उन्होंने संदेश में लिखा, ‘किसी की दाढ़ी जलाए बिना भीड़ के बीच सच्चाई की मशाल ले जाना लगभग असंभव है।’ अभिनेता के इस नए पोस्ट के आते ही यूजर्स मिले-जुले रिएक्शंस दे रहे हैं। कुछ उनकी आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ उनकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का बचाव कर रहे हैं।

पूरा मामला क्या है?

बता दें कि ‘सरदार जी 3’ फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार हानिया आमिर के साथ काम करने को लेकर दिलजीत दोसांझ का खूब विरोध हो रहा है। नेटिजंस तो उनके बहिष्कार की मांग कर रहे हैं। इसी मामले पर नसीरुद्दीन शाह ने दिलजीत का समर्थन करते हुए कहा कि वो उनके साथ है, क्योंकि दिलजीत दोसांझ गंदी राजनीति के शिकार हुए हैं, जिसके बाद यह मामला बढ़ता नजर आ रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...

Election Results 2026: चुनाव आयोग के रुझान, असम में भाजपा ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में जारी मतगणना के...

Election Results 2026: बंगाल से तमिलनाडु तक बदलती सियासत, किसके हाथ आएगी सत्ता?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देश के विभिन्न राज्यों में...
spot_imgspot_img