- श्रीराम-लखन सेवा समिति ने किया पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण
जनवाणी संवाददाता |
शामली: रविवार को सेंट आरसी कांवेंट स्कूल में श्रीराम-लखन सेवा समिति के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरविंद संगल निवर्तमान चेयरमैन ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समिति के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम लोग जाने, अंजाने में प्रत्येक दिन धरती, प्रकृति और पर्यावरण को प्रदूषित कर रहे हैं।
प्रकृति तो हमें निस्वार्थ भाव से जीने के लिए अपना सब कुछ दे देती है फिर भी हम अपने निजी स्वार्थ के लिए उसे गलत तरीके से दोहन पर उतारू है। उन्होंने कहा कि हमे हमेशा अपने जीवन मे पौधारोपण करते रहना चाहिए। जिससे वातावरण दूषित होने से बचे और हम सभी को शुद्ध आॅक्सीजन मिलती रहे। इस अवसर पर सभी समिति पदाधिकारियों ने कम से कम पांच-पांच पौधे लगाने का संकल्प लेकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष संजय ऐरन, सचिव सचिन जैन, कोषाध्यक्ष राज कमल मित्तल, अशोक गोयल, सचिन मित्तल, धीरज हुड्डा, भूपेंद्र खन्ना, अमित गर्ग, रॉबिन गर्ग, खुशीराम अरोरा, सचिन मित्तल, दिव्य प्रभाकर आदि उपस्थित रहे।

