- अस्थि विसर्जन के लिए अधिकतम 4 लोगों को ही आने की अनुमति दी जाएगी
- अंतिम संस्कार के लिए 20 से ज्यादा लोग हरिद्वार नहीं आ सकेंगे
जनवाणी ब्यूरो |
हरिद्वार: हरिद्वार जिला प्रशासन ने हर की पैड़ी पर अस्थि विसर्जन और श्मशान घाटों पर अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। जिसका असर भी देखा जा रहा है। अस्थि विसर्जन के लिए अधिकतम 4 लोगों को ही आने की अनुमति दी जाएगी।
वहीं अंतिम संस्कार के लिए 20 से ज्यादा लोग हरिद्वार नहीं आ सकेंगे। इसके साथ ही दोनों ही कामों के लिए आने वाले लोगों को आरटीपीसीर की नेगेटिव रिपोर्ट भी लानी होगी। प्रशासन की इस गाइडलाइन का असर भी देखने को मिल रहा है। हर की पैड़ी पर इक्का-दुक्का अस्थि विसर्जन होता नजर आ रहा है वहीं श्मशान घाटों पर भी बाहरी जिलों से होने वाले अंतिम संस्कारों में भी कमी आई है। गौरतलब है कि धर्मनगरी हरिद्वार में दूसरे जिलों और प्रदेशों से लोग अंतिम संस्कार और उसके बाद अस्थि विसर्जन करने के लिए पहुंचते हैं।

