Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

फ्रांस में कोरोना के नए वैरिएंट की हुई पहचान, बढ़ा खतरा 

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कोरोना व ओमिक्रॉन के खतरे के बीच फ्रांस में एक और नए वैरिएंट की पहचान हुई है। इस नए वैरिएंट से दक्षिणी फ्रांस में 12 लोग संक्रमित भी मिले हैं। वैज्ञानिकों ने इसकी पहचान B.1.640.2.के रूप में की है। उनका कहना है कि इस नए वैरिएंट में अब तक 46 म्यूटेशन देखे गए हैं। हालांकि, यह कितना खतरनाक है और इसके संक्रमण की दर कितनी है, इसको लेकर अभी रिपोर्ट सामने नहीं आई हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन व्यक्तियों में नया वैरिएंट पाया गया है, वे कैमरून ने वापस लौटे थे। ऐसे में यह संक्रमण दक्षिण अफ्रीकी देशों में फैल सकता है।

बार-बार सामने आ रहे नए वैरिएंट

कोरोना के नए वैरिएंट बार-बार सामने आ रहे हैं। पिछले साल भी ऐसा हुआ था, लेकिन सभी नए वैरिएंट कितने खतरनाक हैं, इसको लेकर अभी भी अध्ययन चल रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि नया वैरिएंट दो स्तर पर खतरनाक हो सकता है या तो उसमें मृत्युदर अधिक हो या फिर संक्रमण दर। हालांकि, अभी फ्रांस में मिले नए वैरिएंट के बारे में इस तरह की जानकारी सामने नहीं आई है।

वैक्सीन को भी दे सकता है मात

वैज्ञानिकों का कहना है कि जिन 12 लोगों में नए वैरिंएट की पहचान हुई है, उसमें एक असामान्य संयोजन देखा गया है। 46 म्यूटेशन के साथ नया वैरिएंट वैक्सीन को भी मात दे सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि नए वैरिएंट खुद में कोरोना टीके की प्रतिरक्षा तैयार कर रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img