Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

पैसा जमा न करने पर वेंटिलेटर से हटाया!, मौत

  • आयुष्मान कार्ड के बाद भी इलाज से इनकार, हंगामा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आयुष्मान कार्ड के जरिये भर्ती हुई महिला को पैसा जमा न करने पर वेंटिलेटर से हटा दिया गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसको लेकर हिन्दू युवा वाहिनी के लोगों ने जमकर हंगामा किया।

बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझा कर शांत कराया। पूनम जैन (60) पत्नी शिवकुमार जैन निवासी सेक्टर-1 माधवपुरम को गत 12 सितंबर को हार्टअटैक आने पर परिजनों ने एक अस्पताल में भर्ती कराया था। पूनम का आयुष्मान कार्ड बना हुआ था।

अस्पताल प्रशासन ने फिर भी पूनम जैन के परिजनों से एक लाख रुपये ले लिए। मंगलवार को नर्सिंग होम ने दो लाख रुपये और जमा करने को कहा।

जब परिजनों ने रुपये जमा नहीं किए तो परिजनों का आरोप है कि उन्होंने पूनम जैन को वेंटिलेटर से हटा कर बाहर एंबुलेंस में लिटा दिया। जहां उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौके पर पहुंचे और अस्पताल के मालिक से मिलने की बात की, लेकिन उन्हें नहीं मिलने दिया गया।

आरोप है कि एक स्टाफ ने युवा वाहिनी के पदाधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री ने आयुष्मान कार्ड का पालन कराने के लिए गुंडों को छोड़ रखा है और जय श्रीराम के नारे लगाने का विरोध किया।

हंगामे की सूचना पर टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। युवा वाहिनी के पदाधिकारी एवं सदस्य टीपी नगर थाना आए जहां प्रभारी दिनेश चंद्र से मिले और काफी देर तक नोकझोंक हुई।

जिसके बाद एसओ ने मामले की जांनकारी सीओ ब्रह्मपुरी को दी। हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष मनजीत चौधरी, महानगर अध्यक्ष अंकित शर्मा, महानगर सह प्रभारी नवनीत, महानगर उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह, टीपी नगर मंडल प्रभारी भरत सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img