- चोरी की नौ बाईक की गई बरामद
- पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम की घोषणा
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: चांदपुर पुलिस ने मंडी समिति के पीछे खंडहर आवास में पुलिस मुठभेड के दौरान बाईक चोरी गैंग के चार अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें एक अभियुक्त फरार हो गया है। अभियुक्तों के पास से नौ चोरी की बाईक, एक तंमचा 12 बोर, दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए है।
चांदपुर पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर मंडी समिति के पीछे बने एक खंंडहर आवास में मुठभेड़ के दौरान बाइक चोर गैंग के चार सदस्यों को दबोच लिया। जिसमें चंद्रशेखर पुत्र चेतन निवासी भेड़ा भरतपुर थाना नौगांवा अमरोहा, छविराम पुत्र रामप्रसाद निवासी कुमराला थाना गजरौला, गौरव पुत्र कलवा निवासी मूंडा मुकारी थाना नौगांवा सादात अमरोहा, अमन पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम लखौरी थाना नखासा संभल को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के पास से चोरी की नौ बाईक, एक तंमचा 12 बोर, दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए है।

अभियुक्त गौरव पुत्र कलवा निवासी संभल मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। आरोपियों पर अमरोहा व संभल थाने में कई मुकदमें दर्ज है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद और संभल आदि जनपद में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
चोरी के बाद बाइकों के इंजन व चेसिस नंबर भी बदल देते थे। इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली टीम में पंकज तोमर थाना प्रभारी, एसआई धर्मेंद्र गिरि, कुलदीप राणा, नरेश कुमार, मदनपाल सिंह, कांस्टेबल नेत्रपाल राठी, विकास त्यागी, सतीश कुमार, सुनील कुमार, अंकित कुमार, राहुल कुमार, प्रशांत कुमार, आकाश सिरोही व पवन कुमार थाना चांदपुर मौजूद रहे। एसपी डा़ धर्मवीर सिंह ने चांदपुर थाना प्रभारी पंकज तोमर सहित पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

