Thursday, June 4, 2026
- Advertisement -

Food News: पितृपक्ष में पितरों को लगाएं इस खीर का भोग, पितृ होंगे खुश

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है।इस साल के पितृ पक्ष का शुरूआत हो चुकी है जिसका समापन 2 अक्टूबर को होगा। ऐसी मान्यता है कि श्राद्ध पक्ष के दौरान पूर्वज धरती पर आते है और अपने परिवार को आशीर्वाद देते हैं। वहीं,लोग पितरों को खुश करने के लिए तर्पण करते हैं और ब्राह्मण भोज कराते हैं। इस दौरान बिना प्याज लहसुन के पकवान बनाकर परोसे जाते हैं। जिनमें खीर भी शामिल होती ​है। ऐसा कहा जाता है कि पितृपक्ष के भोजन में खीर होना बेहद जरूरी होता है क्योंकि हिन्दू धर्म में अतिथियों का स्वागत मीठे से किया जाता है। ऐसे में जब हम पितृपक्ष में अपने पूर्वजों के नाम का भोज करा रहे हैं तो मीठा बनाना बेहद जरूरी है।

अगर आप खीर बनाना नहीं जानती तो यहां हम आपको आसान विधि से चावल की खीर बनाना सिखाते हैं, ताकि आप भी इसे पितृपक्ष में बनाकर अपने पूर्वजों का आशीर्वाद पा सकें।

खीर बनाने का सामान

  • चावल – 1/4 कप
  • दूध – 1 लीटर
  • चीनी – 1/2 कप
  • इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच
  • काजू – 8-10
  • बादाम – 8-10
  • किशमिश – 10-12
  • पिस्ता – 4-5
  • केसर – 8-10 धागे

विधि

खीर बनाने के लिए सबसे पहले तो चावलों को आधे घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद जब चावल सही से भीग जाएं तो एक भारी तले वाले बर्तन में दूध को धीमी आंच पर उबालें। दूध को बीच-बीच में चलाते रहें ताकि यह नीचे से न लगे। जब दूध उबल जाए, तब उसमें चावल डालें। अब इसे धीमी आंच पर पकने दें।

चावल को धीरे-धीरे दूध में पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें ताकि चावल दूध में अच्छी तरह से मिल जाएं और खीर गाढ़ी हो जाए। ध्यान रखें कि इस खीर को आपको लगातार चलाना है, वरना ये नीचे से लग जाएगा। जब चावल पूरी तरह से पक जाएं, तब इसमें चीनी डालें और अच्छे से मिलाएं।

चीनी डालने के बाद इसे अच्छी तरह से चलाएं। चीनी डालने के बाद खीर को 5-7 मिनट और पकाएं। अब इसमें इलायची पाउडर, कटे हुए काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश डालें।

आखिर में इसे केसर के धागे डालें, ताकि इसका रंग अच्छा सा आए। अब बस आपकी ये खीर तैयार है। इसका भोग अब आप लगा सकती है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Ranveer Singh: FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग आदेश वापस लिया, कानूनी लड़ाई जारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Rajasthan News: जैसलमेर में पाकिस्तानी सिम कार्ड पर कड़ा प्रतिबंध, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजस्थान के जैसलमेर जिला प्रशासन...

Tariff: भारत समेत 60 देशों पर अमेरिका का नया टैरिफ प्लान, जबरन श्रम का लगाया आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका भारत के साथ संबंध...

Delhi News: मालवीय नगर अग्निकांड पर पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख की सहायता

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली...

Asaram: आसाराम की बिगड़ी तबीयत, जोधपुर के अस्पताल में कराया गया भर्ती

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नाबालिग से यौन उत्पीड़न के...
spot_imgspot_img