Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

अधिकारियों ने परखी मतदान केंद्रों की तैयारियां

  • बागपत नगर के मतदान केंद्रों का डीएम व एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने किया निरीक्षण

  • बूथों पर ड्रोन उड़ाकर किया ट्रायल, चुनाव में ड्रोन से रखी जाएगी बूथों पर निगाह

मुख्य संवाददाता |

बागपत: निकाय चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों का डीएम व एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया और तैयारियों को परखा। बूथों पर सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही ड्रोन उड़ाकर भी ट्रायल किया गया। बताया कि ड्रोन से भी बूथों पर नजर रखी जाएगी।

निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही अधिकारी भी चुनावी मोड में आ गए हैं। जनपद में 11 मई को द्वितीय चरण में चुनाव होगा। यहां 17 अप्रैल से 24 अप्रैल तक नामांकन की प्रक्रिया होगी। मतदान केंद्र व मतदेय स्थलों को पहले ही चिन्हित कर लिया गया है। मतदान केंद्रों पर सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश पूर्व में ही हो गए थे। अधिकारी लगातार बूथों का निरीक्षण कर रहे हैं।

मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी, एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने एडीएम प्रतिपाल चौहान, एएसपी मनीष मिश्रा, एसडीएम पूजा चौधरी, तहसीलदार प्रसून कश्यप के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। बागपत नगर के 12 मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की तैयारियां देखी। उन्होंने श्री दिगंबर जैन अतिथि भवन बागपत, श्री जैन इंटर कॉलेज बागपत, केडीआर पब्लिक स्कूल बागपत, कंपोजिट विद्यालय बागपत, अग्रसेन धर्मशाला बागपत, इंटरनेशनल प्ले स्कूल पुराना कस्बा बागपत, जाट भवन दिल्ली सहारनपुर रोड, जीवन ज्योति जूनियर हाई स्कूल बागपत, प्राथमिक विद्यालय नंबर 2 बागपत, डॉ. अंबेडकर भवन पुराना कस्बा बागपत, उच्च प्राथमिक कन्या कंपोजिट बागपत, चौपाल चौहानान पुराना कस्बा बागपत का निरीक्षण किया। संवेदनशील, अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की तैयारियां देखी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि बूथों पर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। कहीं भी किसी भी तरह की तैयारी अधूरी नहीं रहनी चाहिए। इसके अलावा ड्रोन से भी नजर रखने के निर्देश दिए। कहा कि बूथ पर ड्रोन से नजर रखी जाए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img